West Bengal Assembly Elections 2021: बोले शुभेंदु अधिकारी- ममता को पूर्व CM लिखा लेटर पैड छपवा लेना चाहिए

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। सभी पार्टियां जी जान से जुटी हैं। आरोप-प्रत्‍यारोप का भी सिलसिला शुरू है। भारतीय जनता पार्टी की कोशिश यहां पहली बार सरकार बनाने की है, तो वहीं ममता बनर्जी एक बार फिर सत्ता पर काबिज होना चाहती हैं। हाल ही में तृणमूल कांग्रेस का साथ छोड़कर BJP में शामिल हुए शुभेंदु अधिकारी ने एक बार फिर ममता बनर्जी पर निशाना साधा है।

Recommended Video

    West Bengal election 2021: Dilip Ghosh का Mamata Banerjee पर हमला, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी
    West Bengal Assembly Elections 2021: बोले शुभेंदु अधिकारी- ममता को पूर्व CM लिखा लेटर पैड छपवा लेना चाहिए

    पूर्वी मिदनापुर में एक रैली को संबोधित करते हुए शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि अभी से ही उन्हें (ममता बनर्जी) अपने नाम के आगे पूर्व मुख्यमंत्री लिखा लेटर पैड बनवाकर रख लेना चाहिए। बता दें कि ममता बनर्जी ने एक दिन पहले ही घोषणा की थी कि वह नंदीग्राम चुनाव लड़ेंगी। शुभेंदु अधिकारी का यह बयान उसी संदर्भ में आया है। एक दिन पहले भी शुभेंदु ने ममता पर करारा हमला बोलते हुए कहा था कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी को 50 हजार से ज्यादा वोटों से हार मिलेगी।

    शुभेंदु ने कहा था कि, 'अगर मैंने ममता बनर्जी को 50 हजार वोट से नहीं हराया तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा।' मालूम हो कि शुभेंदु अधिकारी ने 2016 में इसी सीट से विधानसभा चुनाव जीता था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+