'SPG से झालमुड़ी बनवाकर नाटक रचा', PM Modi का Video वायरल होने पर तमतमाई CM ममता बनर्जी, लगाए गंभीर आरोप
West Bengal Election 2026: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 19 अप्रैल को झारग्राम में सड़क किनारे एक झालमुड़ी की दुकान पर अचानक रुक गए और वहां झालमुड़ी बनवा कर खाई़। पीएम मोदी के काफिले को वहां रुका हुआ देख वहां भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पीएम मोदी का पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम में एक दुकान पर झालमुड़ी खाते वीडियो देशभर में वायरल हो रहा है।
साधारण सी दुकान पर काफिला रोककर पीएम मोदी के झालमुड़ी खाने वाली यह घटना बंगाल चुनाव के राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है। पहले तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने गंभीर आरोप लगाए थे वहीं अब सीएम ममता बनर्जी को भी पीएम मोदी का ये अंदाज रास नहीं आया और वो आगबबूला हो गई हैं और पीएम मोदी को जमकर घेरा है।

पीएम मोदी का वायरल हुआ वीडियो ममता को लगी मिर्ची
गौरतलब है कि व्यस्त चुनावी रैलियों के बीच प्रधानमंत्री ने यह 'झालमुड़ी ब्रेक' लिया। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए इसे 'झारग्राम में झालमुड़ी ब्रेक' कैप्शन दिया। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने बताया कि पश्चिम बंगाल में अपनी चार रैलियों के बीच उन्होंने "स्वादिष्ट झालमुड़ी" खाने के लिए कुछ देर का विराम लिया था। वीडियो में वे विक्रेता से झालमुड़ी लेते नजर आए, जहां "जय श्री राम" और "भारत माता की जय" जैसे नारे गूंज रहे थे।
ममता बोलीं- झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने घटनाक्रम को 'कोरा नाटक' बताते हुए पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला, सुनियोजित ड्रामा करार दिया।बनर्जी ने कहा, "झालमुड़ी की दुकान में माइक लगा दिया, फिर एसपीजी से झालमुड़ी बनवाई ताकि एक ड्रामा रचा जा सके!" उन्होंने आरोप लगाया, "वह झालमुड़ी पहले से ही उनके लिए तैयार की गई थी", और "उन्होंने 10 रुपये निकालकर झालमुड़ी खाई, जरा सोचिए।"
ঝাড়গ্রামে ঝালমুড়ি খাবার বিরতি! pic.twitter.com/t0TcDeONxt
— Narendra Modi (@narendramodi) April 19, 2026
दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था?
मुख्यमंत्री ने सवाल किया, "अगर ऐसा नहीं था, तो दुकान के अंदर कैमरा क्यों लगाया गया था? उनसे पूछिए। सब ड्रामा है!" पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा, "कभी चुनाव के समय वह गुफा में चले जाते हैं, कभी खुद को चायवाला बताते हैं!" ममता बनर्जी ने भाजपा की रैलियों में भीड़ पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया, "जहां भी वह रैली करते हैं, वहां लोगों को ट्रेनों से लाया जाता है। बाहर से भीड़ जुटाई जाती है।"
ममता बनर्जी को EVM में गड़बड़ी का सता रहा भय
बनर्जी ने दावा किया कि वे जनबल के अभाव में दबाव हेतु एजेंसियों का प्रयोग करते हैं। ममता बनजी ने आगामी चुनावी प्रक्रिया पर कार्यकर्ताओं को आगाह किया। उन्होंने कहा, टीएमसी तीन हफ्तों बाद सरकार बनाएगी, इसलिए ईवीएम पर कड़ी नजर रखें। बनर्जी ने दावा किया कि केंद्रीय बलों को ईवीएम लूटने का काम दिया गया है।
ममता बनर्जी ने मतगणना प्रक्रिया में संभावित छेड़छाड़ की आशंका जताई। उन्होंने सचेत किया, "हमें खबर मिली है कि वे मतगणना प्रक्रिया में छेड़छाड़ करने की कोशिश कर सकते हैं। एक इंच भी पीछे मत हटिए। आपको अंत तक लड़ना होगा।"












Click it and Unblock the Notifications