अमित शाह के रडार पर अब हैं ममता बनर्जी
नई दिल्ली (विवेक शुक्ला)। अब भाजपा पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बैनर्जी से दो-दो हाथ करने के मूड में है। भाजपा हर हालत में अपने अध्यक्ष अमित शाह की आगामी रविवार को कोलकाता में रैली करना चाहती है। हालांकि कोलकाता नगर निगम ने बृहस्पतिवार को इस रैली को अनुमति देने से इंकार कर दिया।

अब हद हो गई
भाजपा ने निगम के इस फैसले के खिलाफ शुक्रवार को एक बार फिर कलकत्ता हाईकोर्ट में जाएगी। भाजपा के सूत्रों का कहना है कि वे लंबे समय से ममता बैनर्जी के भाजपा और केन्द्र सरकार केखिलाफ की जारी टिप्पणियों को झेल रहे थे। पर, अब तो हद हो गई है।
पहले भी कोर्ट गई थी भाजपा
भाजपा ने ने इससे पहले मंगलवार को भी अदालत में एक याचिका दायर की थी। उस पर अदालत ने भाजपा को पुलिस और नगर निगम से इसकी अनुमति लेने को कहा था। पश्चिम बंगाल भाजपा के नेता कह रहे हैं कि यह शायद पहला ऐसा मामला है कि जब सभा की अनुमति हासिल करने के लिए तीन-तीन बार अदालत में जाना पड़ा हो। भाजपा को यकीन है कि हाई कोर्ट से उन्हें आगामी रविवार को कोलकाता में रैली करने की इजाजत मिल जाएगी।
खुंदक में ममता
जानकार कह रहे हैं कि ममता बैनर्जी भाजपा से इसलिए इन दिनों खुंदक में है क्योंकि उन्हें लग रहा है कि सारधा घोटाले में सीबीआई के निशाने पर उनके नेता भाजपा सरकार के कारण आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications