ममता ने पीएम मोदी को पत्र लिखा, पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने की अपील

कोलकाता: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा है। टीएमसी प्रमुख ने मोदी से अपील की है कि वो मौजूदा संसद सत्र में में पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर बांग्ला करने का संशोधन प्रस्ताव लेकर आएं। गौरतलब है कि बुधवार को एक सवाल का जवाब देते हुए केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने राज्यसभा में कहा कि राज्य के नाम में परिवर्तन के लिए संवैधानिक संशोधन की जरूरत होती है। केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल का नाम बदलकर 'बांग्ला' रखने के प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।

Mamata Banerjee has written to PM Modi regarding change of name of West Bengal to Bangla

गौरतलब है कि ममता सरकार ने साल 26 जुलाई 2018 को पश्चिम बंगाल विधानसभा ने राज्य का नाम बांग्ला करने का प्रस्ताव पास किया था। इस प्रस्ताव को मंजूरी के लिए गृह मंत्रालय के पास भेजा गया था।बंगाल के शहरी विकास मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि नाम बदलने की प्रक्रिया पहली बार साल 2016 में शुरू हुई थी, जब राज्य सरकार ने तीन अलग-अलग भाषाओं में नाम प्रस्तावित किए थे। ये तीन नाम बंगाली में बांग्ला, अंग्रेजी में बंगाल और हिंदी में बंगाल था। सरकार ने इस प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया और हमसे एक नाम मांगा। हमने प्रस्ताव में संशोधन किया और एक नाम भेजा।

विपक्षी कांग्रेस, भाजपा और वाम दलों ने इसका विरोध किया था। इस मामले पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि वह नहीं चाहतीं कि अंग्रेजी वर्णमाला के हिसाब से उनके राज्य का नाम सबसे नीचे हो। राज्य का नाम बांग्ला करने से यह समस्या हल हो जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+