यशवंत सिन्हा ने मोदी को कहा तुगलक, ममता बनर्जी को बताया PM पद के लिए परफेक्ट

नई दिल्ली। एक बार फिर से भाजपा के खिलाफ यशवंत सिन्हा ने तीखे तेवर दिखाए हैं और मोदी सरकार की आलोचना की है, यही नहीं उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि पीएम मोदी तुगलक की तरह काम कर रहे हैं और इन दिनों भाजपा की धुर विरोधी ममता बनर्जी के अंदर पीएम बनने के सारे गुण मौजूद हैं।

'मोदी तुगलक पीएम योग्य ममता बनर्जी'

'मोदी तुगलक पीएम योग्य ममता बनर्जी'

रविवार को तृणमूल कांग्रेस सोशल मीडिया सेल की ओर से आयोजित बांगला मंथन वार्ता सत्र में शिरकत करने पहुंचे यशवंत सिन्हा ने कहा कि मोदी सरकार सभी मोर्चे पर फेल रही है, उन्होंने पीएम मोदी की तुलना मोहम्मद बिन तुगलक से करते हुए कहा कि नोटबंदी बगैर किसी मंथन के उठाया गया कदम था, हम सभी जानते हैं कि मोहम्मद बिन तुगलक बगैर सोच विचार के कोई कदम उठा लेते थे लेकिन जहां तक मुझे लगता है ममता बनर्जी में पीएम बनने के सभी गुण है।

पांचों राज्यों में हारेगी BJP: यशवंत सिन्हा

पांचों राज्यों में हारेगी BJP: यशवंत सिन्हा

सिन्हा ने केंद्र को जुमला सरकार करार देते हुए कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में जो भी वादा किया था उसमें से एक भी पूरा नहीं किया। देश की जनता ठगा हुआ महसूस कर रही है, उन्होंने तो यहां तक कह दिया कि मंगलवार को घोषित होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार होगी।

भाजपा के खिलाफ करूंगा प्रचार: सिन्हा

भाजपा के खिलाफ करूंगा प्रचार: सिन्हा

उन्होंने ये भी कहा कि फिलहाल मैं अभी लोकसभा चुनाव लड़ने के बारे में सोच नहीं रहा हूं लेकिन हालात बदले तो कुछ भी हो सकता है, हां लेकिन मैं भाजपा विरोधी पार्टी का प्रचार जरूर करूंगा।

विपक्षी दल की बैठक का हिस्सा बनेंगी ममता बनर्जी

विपक्षी दल की बैठक का हिस्सा बनेंगी ममता बनर्जी

आपको बता दें कि संसद के शीतकालीन सत्र की शुरुआत से पहले विपक्षी दलों की आज अहम बैठक है। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ तमाम विपक्षी दल मंथन करेंगे कि कैसे 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बेदखल किया जाए। ममता बनर्जी भी आज इस बैठक का हिस्सा बनेंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+