राफेल की शस्त्र पूजा को मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया तमाशा, बोले- इसकी कोई जरूरत नहीं थी
नई दिल्ली। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने जिस तरह से फ्रांस में राफेल डील की पहली खेप को आधिकारिक रूप से रिसीव करने के बाद उसकी शस्त्र पूजा की, उसको लेकर कांग्रेस के दिग्गज नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने बड़ा बयान दिया है। मल्लिकार्जुन खड़गे ने राफेल की शस्त्र पूजा को तमाशा करार दिया है। राफेल की शस्त्र पूजा को खड़गे ने तमाशा करार देते हुए कहा कि उनकी पार्टी ने जब बोफोर्स तोप खरीदी थी तो यह सब दिखावा नहीं किया था। कोई भी उसे खरीदने और लाने के लिए नहीं गया था, हमने कोई दिखावा नहीं किया था।

मल्लिकार्जुन खड़का का बयान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह द्वारा राफेल की शस्त्र पूजा के अगले दिन आया है। विजयदशमी के मौके पर राजनाथ सिंह ने फ्रांस में आधिकारिक रूप से राफेल को रिसीव किया था और इसकी शस्त्र पूजा की थी। इस दौरान उन्होंने राफेल पर ओम लिखकर कलावा बांधा था, साथ ही राफेल के पहियों के नीचे नींबू रखा गया था। जिसके बाद राफेल के भीतर राजनाथ सिंह ने उड़ान भरी थी और कहा था कि मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसे सुपरसोनिक एयरक्राफ्ट में कभी उड़ान भरूंगा।
गौरतलब है कि भारत ने फ्रांस के साथ 36 राफेल एयरक्राफ्ट का करार किया है। राफेल को लेकर मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भारतीय वायुसेना के अधिकारी इस बात की पुष्टि करेंगे कि राफेल अच्छे हैं या नहीं। ये लोग वहां जाते हैं और एयरक्राफ्ट के भीतर बैठकर दिखावा करते हैं। बता दें कि 36 राफेल एयरक्राफ्ट की डील 23 सितंबर 2016 को हुई थी, यह करार भारत सरकार और फ्रांस सरकार के बीच हुआ था। इस करार को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर राफेल की खरीद में घोटाले का आरोप लगाया था, जिसे सरकार की ओर से सिरे से खारिज कर दिया गया था।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications