बिल गेट्स के साथ दिखीं बॉलीवुड की 'मर्डर गर्ल' मल्लिका शेरावत, तस्वीरें वायरल

मुंबई। बॉलीवुड की 'मर्डर गर्ल' मल्लिका शेरावत भले ही फिल्मों से दूर हों लेकिन वो सुर्खियों से दूर नहीं हैं, सोशल मीडिया की एक्टिव पर्सन में से एक मल्लिका शेरावत इस वक्त लोगों के बीच जबरदस्त चर्चा का विषय बनी हैं, वजह है उनकी एक वायरल तस्वीर, जिसमें वो माइक्रोसॉफ्ट कॉरपोरेशन के को-फाउंडर और दुनिया के सबसे अमीर हस्तियों में शुमार बिल गेट्स के साथ नजर आ रही हैं।

बिल गेट्स के साथ दिखीं बॉलीवुड की मर्डर गर्ल मल्लिका शेरावत

मल्लिका ने खुद फोटो शेयर कर इस मुलाकात की जानकारी लोगों को दी हैं, मल्लिका ने फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'बिल गेट्स के साथ फीमेल एम्पावरमेंट को लेकर बातचीत की। मैं उनसे काफी इंस्पायर हुई हैं।' गौरतलब है कि मल्लिका के इंस्टाग्राम पर 1.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं।

पार्टी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुई

पार्टी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुई

मालूम हो कि बिलगेट्स और मल्लिका का मुलाकात उस पार्टी में हुई, जिसे कि एमेजॉन के सीईओ और फाउंडर जेफ बेजोस ने ऑर्गनाइज किया था, ये शानदार पार्टी अमेरिका के वॉशिंगटन डीसी में हुई थी।

 फ्रेंच शख्स को डेट कर रही हैं मल्लिका

फ्रेंच शख्स को डेट कर रही हैं मल्लिका

वैसे इन दिनों मल्लिका अपने निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में हैं, खबर है कि वो एक फ्रेंच शख्स को डेट कर रही हैं, उनके बॉयफ्रेंड का नाम साइरिल ऑक्जेनफेंस है, साइरिल पेरिस के एक बिजनेस टाइकून हैं, ऐसी खबर है कि दोनों जल्द शादी कर सकते हैं।

मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है

मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है

गौरतलब है कि बॉलीवुड में सेक्स बम के नाम से चर्चित हसीन बाला मल्लिका शेरावत का असली नाम रीमा लांबा है, जिन्होंने अपनी पहली फिल्म 'ख्वाहिश' में 17 चुंबन और कंडोम की बिंदास बात करके सबके दिलों में हलचल पैदा कर दी थी, उसके बाद आयी उनकी हिट फिल्म मर्डर में मल्लिका के हुस्न को देखकर सबके पसीने छूट गये थे। वो तलाकशुदा और एक बेटे की मां भी हैं। बेटा उनके पास नहीं रहता है, कुछ दिनों पहले मल्लिका ने कहा था कि वो शादी नाम के शब्द और रिश्ते पर भरोसा नहीं करती हैं क्योंकि शादी एक जिस्मानी रिश्ता होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+