Malegaon Blast Case: आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एम्स में हुईं भर्ती, सुनवाई के लिए कोर्ट में नहीं होंगी पेश

नई दिल्ली। Malegaon Blast Case: मध्यप्रदेश के भोपाल से भाजपा की लोकसभा सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर स्वास्थ्य कारणों के चलते इस हफ्ते होने वाली कोर्ट की सुनवाई में शामिल नहीं हो पाएंगी। वह 2008 के मालेगांव विस्फोट केस में आरोपी हैं। 2008 के इस मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर सहित अन्य आरोपियों को ट्रायल कोर्ट में सुनवाई के दौरान पेश होने का आदेश दिया गया है। नए जज पीआर सिंत्रे इस मामले की सुनवाई कर रही एनआईए की विशेष अदालत की अध्यता करेंगे। महामारी के चलते लंबे स्थगन के बाद इस महीने की शुरुआत से ही मामले में ट्रायल कोर्ट ने सुनवाई शुरू की है। कोर्ट ने इस मामले में गवाहों को समन करने का भी फैसला लिया है।

pragya thakur, BJP MP Pragya Thakur, Pragya Singh Thakur, special NIA court Malegaon blast, admitted to AIIMS Delhi, aiims, bhopal, malegaon blast case, भाजपा सांसद प्रज्ञा ठाकुर, प्रज्ञा ठाकुर, एम्स, भोपाल, कोर्ट

दिसंबर के शुरु में ही एनआईए की अदालत ने सभी सात आरोपियों को व्यक्तिगत तौर पर कोर्ट के समक्ष पेश होने का आदेश दिया था। हालांकि केवल तीन ही आरोपी पेश हुए थे। प्रज्ञा ठाकुर, रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी और सुधाकर चतुर्वेदी कोर्ट के समक्ष पेश नहीं हुए थे। आरोपियों के वकीलों ने इनके कोर्ट में पेश नहीं होने के पीछे की वजह कोविड-19 के कारण अंतरराज्यीय यात्रा पर लगा प्रतिबंध बताया था। जिसके बाद कोर्ट ने सभी आरोपियों को 19 दिसंबर को समन करने का फैसला लिया था। लेकिन मुंबई आने से पहले ही प्रज्ञा ठाकुर दिल्ली के एम्स अस्पताल में मेडिकल जांच के लिए आई थीं, जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने के लिए कहा।

ट्रायल कोर्ट में प्रज्ञा ठाकुर के स्थान पर उनके वकील जेपी मिश्रा ने पेश होते हुए कहा, 'साध्वी ने दो दिन के लिए मुंबई आने का फैसला लिया था। वह 18 तारीख को यहां ठहरने वाली थीं और फिर 19 को जाने वाली थीं और इन दो दिनों के लिए, एयरपोर्ट के पास स्टेट गेस्टहाउस नंदगिरी में बुकिंग भी की गई थी। लेकिन एम्स में अपने नियमित चेकअप के लिए उनकी अपॉइंटमेंट थी और जब वो वहां गईं, तो डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती होने के लिए कहा।'

हालांकि वकील जेपी मिश्रा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर के एम्स में भर्ती होने के पीछे के कारणों पर अधिक जानकारी नहीं दी। इससे कुछ महीनों पहले भी प्रज्ञा ठाकुर एम्स में भर्ती हुई थीं, जहां उन्हें आंख का एक ऑपरेशन करवाने के लिए कहा गया था। वहीं 29 सितंबर, 2008 को हुए मालेगांव विस्फोट मामले की बात करें तो इसमें 6 लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। यहां उत्तरी महाराष्ट्र में मुंबई से करीब 270 किमी की दूरी पर मालेगांव में एक मस्जिद के पास खड़ी मोटरसाइकिल पर बंधे विस्फोटकों में विस्फोट हो गया था।

किसानों के सामने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर हर मुद्दे पर चर्चा करने को हैं तैयार- PM मोदी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+