किसानों के सामने हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर हर मुद्दे पर चर्चा करने को हैं तैयार- PM मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शुक्रवार को भोपाल में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए एक किसान सम्मेलन को संबोधित किया। इस पूरे कार्यक्रम में पीएम मोदी (PM Modi) ने कृषि कानून (Farm Laws) और किसान आंदोलन को लेकर बात की। पीएम मोदी ने इस दौरान हाथ जोड़कर और सिर झुकाकर किसानों को ये भरोसा दिलाया कि हम हर मुद्दे पर बातचीत करने को तैयार हैं। प्रधानमंत्री ने एक घंटे के संबोधन में सिर्फ किसानों के मुद्दे पर ही बात की। पीएम मोदी ने कहा कि जिस कृषि कानून के विरोध में हजारों किसान प्रदर्शन कर रहे हैं, वो किसानों के जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में काम करेगा। पीएम ने कहा कि ये कानून कोई जल्दबाजी में संसद में पेश या फिर पारित नहीं किए गए हैं, बल्कि इनको लेकर दशकों से चर्चा थी।

Recommended Video

      Farmer Protest: किसानों का आंदोलन जारी, PM Modi गिना रहे Farmer Law के फायदे | वनइंडिया हिंदी
      Narendra Modi

      MSP को लेकर पीएम मोदी का आश्वासन

      प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस दौरान किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) के बरकरार रहने का भरोसा दिलाया। पीएम मोदी ने कहा कि MSP जैसे पहले मिलती थी, ठीक उसी तरह मिलती रहेगी, एमएसपी को ना तो खत्म किया जाएगा और ना ही बंद। पीएम मोदी ने कहा कि एमएसपी को लेकर विपक्ष झूठ फैला रहा है। पीएम ने कहा कि विपक्ष को कृषि काननू से नहीं बल्कि मोदी से दिक्कत है।

      विपक्ष को मुझसे बहुत ज्यादा दिक्कत है- पीएम मोदी

      पीएम मोदी ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्षी पार्टियां किसानों के हित में नहीं बोल रही हैं, बल्कि उन्हें इस बात की दिक्कत है कि क्रेडिट मोदी को क्यों मिल रहा है? प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं हाथ जोड़कर सभी दलों से ये कहना चाहता हूं कि मुझे क्रेडिट नहीं चाहिए, ये कानून आपके भी घोषणापत्र का हिस्सा रह चुका है, इसलिए क्रेडिट आप ले लीजिए, लेकिन किसानों को बरगलाना छोड़ दीजिए। पीएम ने कहा कि मैं केवल किसानों की जिंदगी आसान बनाना चाहता हूं। उन्हें समृद्ध बनाना चाहता हूं।

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+