ड्रग्स के साथ गिरफ्तार हुई एक्ट्रेस, रेव पार्टी में मादक पदार्थ पहुंचाने का शक

नई दिल्ली। मलयालम फिल्मों में काम करने वाली एक अभिनेत्री को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। टीवी और फिल्म की लोकप्रिय अभिनेत्री अश्वथी बाबू को मादक पदार्थ रखने के आरोप में उनके ड्राइवर के साथ रविवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, अश्वथी और उनके ड्राइवर को उस वक्त गिरफ्तार किया गया, जब वे एक ग्राहक को एमडीएमए नामक मादक पदार्थ देने का इंतजार कर रहे थे।

एमडीएमए नामक मादक पदार्थ के साथ हुई गिरफ्तारी

एमडीएमए नामक मादक पदार्थ के साथ हुई गिरफ्तारी

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और इसकी जांच की जा रही है। अश्वथी बाबू तिरुवनंतपुरम से हैं और कई टीवी सीरियल के साथ फिल्मों में काम कर चुकी हैं। बताया जा रहा है कि आमतौर पर रेव पार्टी के दौरान एमडीएमए नामक मादक पदार्थ का इस्तेमाल किया जाता है। एक पुलिस अधिकारी द्वारा इस बात की पुष्टि की गई।

मलयालम फिल्मों में काम करती हैं अश्वथी बाबू

मलयालम फिल्मों में काम करती हैं अश्वथी बाबू

पुलिस के अनुसार, जो ड्रग्स एक्ट्रेस अश्वथी बाबू के पास से बरामद किया गया है, उसे बेंगलुरु से स्‍मगलिंग कर लाया गया था। इस ड्रग्स को अमिनेत्री का कार ड्राइवर तस्करी के लिए लेकर जा रहा था। इस ड्रग्स का नाम मेथिलिडेनियोक्सी मैथम्फेटामाइन (एमडीएमए) है। गिरफ्तार की गई एक्ट्रेस अश्वथी तिरुवनंतपुरम की रहने वाली हैं।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू किया

पुलिस ने बताया कि एक मुखबिर द्वारा इसकी सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। पुलिस फिलहाल इस बारे में अभिनेत्री से पूछताछ कर रही है। बता दें कि सितंबर में एक्‍साइज डिपार्टमेंट ने एर्नाकुलम से 200 करोड़ रु के ड्रग जब्‍त किए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+