Makar Sankranti 2020: देशभर में मकर संक्रांति की धूम, श्रद्धालुओं ने लगाई गंगा में आस्था की डुबकी

वाराणसी। देशभर में मकर संक्राति की धूम है, आज सुबह से ही श्रद्धालुगण गंगा घाटों पर पुण्य की डुबकी लगा रहे हैं। इलाहाबाद हो या काशी, हर जगह के गंगा घाटों पर लाखों श्रद्धालुओं का हुजूम दिखाई पड़ रहा है। घने कोहरे और हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के बावजूद भक्तों ने सूरज की पहली किरण से साथ गंगा में स्नान किया है।

नई ऊर्जा का संचार

माना जाता है कि इस दिन राशियों का बड़ा महत्व होता है और सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करते हैं। जिसके चलते सूर्य से निकलने वाली अद्भुत किरणें जब श्रृद्धालुओं पर पड़ती हैं तो उनमें नई ऊर्जा का संचार होता है। आज के ही दिन से सूर्य उत्तरायण होने के कारण इस पर्व को उत्तरायणी के नाम से भी जाना जाता है।

 गंगा में डुबकी

गंगा में डुबकी

मान्यता है कि मकर संक्रांति वाले दिन लोगों के गंगा में डुबकी लगाने और दान करने से लोगों को सारे पापों से मुक्ति मिल जाती है और इंसान को जीवन में सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। देर रात से ही हजारों की संख्या में भक्त घाटों पर पहुंच चुके थे। काशी में तो सुबह के चार बजे से ही गंगा में डुबकी लगाने का सिलसिला जारी हो गया था। डुबकी लगाने वालों में पुरुषों के साथ महिलायें और बच्चे भी शामिल हैं।

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?

क्यों मनाते हैं मकर संक्रांति?

पौष मास के शुक्ल पक्ष में मकर संक्रांति को सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश करता है। इसी दिन से सूर्य उत्तरायण हो जाता है। शास्त्रों में उत्तारायण की अवधि को देवी-देवताओं का दिन और दक्षिणायन को देवताओं की रात के तौर पर माना गया है। मकर संक्रांति के दिन स्नान, दान, तप, जप, श्राद्ध तथा अनुष्ठान आदि का अत्यधिक महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस अवसर पर किया गया दान सौ गुना होकर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति के दिन घी और कंबल के दान का भी विशेष महत्व है। इस त्योहार का संबंध केवल धर्मिक ही नहीं है बल्कि इसका संबंध ऋतु परिवर्तन और कृषि से है। इस दिन से दिन एंव रात दोनों बराबर होते है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+