सिद्धू की ताजपोशी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बस हादसे का शिकार, 3 की मौत

नई दिल्ली, 23 जुलाई। पंजाब के मोगा में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। यहां मोगा जिले में दो बसों की आपस में भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में कई लोगों के मारे जाने की आशंका है। जिन दो बसों की टक्कर हुई है उसमे एक पंजाब रोडवेज की बस थी जबकि दूसरी प्राइवेट बस थी। रिपोर्ट के अनुसार प्राइवेट बस में सवार लोग हाल ही में पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त हुए नवजोत सिंह सिद्धू के कार्यक्रम में शिरकत करने जा रहे थे। चंडीगढ़ में नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की कमान सौंपे जाने को लेकर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया है जहां ये लोग जा रहे थे। लेकिन यहां पहुंचने से पहले यह सड़क हादसा सामने आया है।

Recommended Video

    Navjot Singh Sidhu की ताजपोशी में जा रहे 5 Congress Workers की बस हादसे में मौत | वनइंडिया हिंदी
    sidhu

    मोगा के एसएसपी हरमबीर सिंह गिल ने बताया कि जो लोग इस हादसे में घायल हुए हैं उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैजहां उनका इलाज चल रहा है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी इस हादसे पर दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट करके लिखा मोगा जिले में बस एक्सिडेंट की खबर दुखी करने वाली है, इसमे तीन कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की मौत हो गई है जबकि कई लोग घायल हुए हैं। मैंने मोगा के डीसी को निर्देश दिया है कि तत्काल घायलों को मेडिकल सेवाएं मुहैया कराई जाएं और इसकी हादसे की रिपोर्ट सरकार को भेजी जाए।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+