बाबा सिद्दीकी हत्याकांड का आरोपी सुजीत पंजाब में गिरफ्तार, DGP ने दी जानकारी

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पंजाब के डीजीपी की ओर से यह जानकारी दी गई है कि मुंबई पुलिस ने पंजाब पुलिस के साथ साझा ऑपरेशन में बाबा सिद्दीकी हत्या मामले में आरोपी सुजीत सुशील सिंह को पकड़ लिया है। वह मुंबई का रहने वाला है, वह बाबा सिद्दीकी हत्याकांड में वांटेड था।

बाबा सिद्दीकी हत्याकांड की साजिश में सुजीत शामिल था और उसे दूसरे आरोपी नितिन गौतम ने हत्या के तीन दिन पहले ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की प्लानिंग की जानकारी दे दी थी। उसने इस हत्याकांड में चीजें उपलब्ध कराने में मदद की थी। सुजीत को मुंबई पुलिस को आगे की पूछताछ के लिए सुपुर्द कर दिया गया है।

baba siddique case

पंजाब डीजीपी की ओर से कहा गया है कि हम निर्बाध सहयोग के लिए प्रतिबद्ध हैं, पंजाब पुलिस और मुंबई पुलिस ने सफलतापूर्वक इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। लोगों की सुरक्षा, न्याय और राज्य की सीमाओं की सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को यह ऑपरेशन दर्शाता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+