NCP नेता माजिद मेमन का विवादित बयान, कहा- मरने के बाद ज्यादा फेमस हुए सुशांत
नई दिल्ली: ऐसा लग रहा है जैसे सुशांत सुसाइड केस अब एक राजनीतिक मुद्दा बन गया हो। इस केस की जांच में महाराष्ट्र पुलिस अभी तक किसी नतीजे पर नहीं पहुंची, लेकिन महाराष्ट्र के नेता लगातार विवादित बयान दिए जा रहे हैं। शिवसेना नेता संजय राउत के बाद अब एनसीपी नेता माजिद मेमन ने एक्टर सुशांत सिंह राजपूत को लेकर विवादित बयान दिया है।
Recommended Video

'सुशांत को मीडिया में ज्यादा स्पेस'
महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार को सुशांत केस में घिरता देख अब वहां के नेता विवादित बयान देने पर उतर आए हैं। एनसीपी नेता माजिद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सुशांत जिंदगी में कभी उतने फेमस नहीं थे, जितना वो मौत के बाद हुए। इस समय मीडिया उनको पीएम मोदी और ट्रंप से ज्यादा स्पेस दे रही है। अपने इस ट्वीट के बाद वो सुशांत के फैन्स के निशाने पर आ गए। एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि सिर्फ फेमस लोगों को ही न्याय मिलना चाहिए? इससे इनकी मानसिकता पता चलती है कि ये केस को दबाना चाहते हैं।

संजय राउत ने दिया था बयान
इससे पहले सुशांत केस पर बात करते हुए संजय राउत ने कहा था कि सुशांत के पिता केके सिंह पटना में रहते थे। उनका दूसरा विवाह सुशांत को स्वीकार नहीं था, जिस वजह से पिता से उनका भावनात्मक संबंध नहीं रह गया यानी पिता से उनके संबंध अच्छे नहीं थे। इस पर सुशांत के परिवार ने आपत्ति जताई है। साथ ही उनके भाई नीरज सिंह ने संजय राउत को लीगल नोटिस भेजा है। जिसमें 48 घंटे के अंदर माफी मांगने की बात कही गई है, नहीं तो संजय राउत के खिलाफ मानहानि का मुकदमा किया जाएगा।

बैकफुट पर राउत
नोटिस मिलने के बाद संजय राउत बैकफुट पर नजर आए। पहले तो वो लगातार सुशांत के परिवार पर सवाल खडे़ कर रहे थे, लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर विचार की बात कही है। मीडिया से बात करते हुए संजय राउत ने कहा कि अगर हमारी ओर से कोई गलती हुई है, तो हम उस पर विचार करेंगे। मैंने अब तक जो भी कहा वो जानकारी पर आधारित था। सुशांत का परिवार भी जानकारी के आधार पर ही बोल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications