'सीमा पर भारत की स्थिति को चुनौती दे रहे हैं जयराम ', महेश जेठमलानी ने कांग्रेस नेता पर लगाया बड़ा आरोप
महेशा जेठमलानी ने भारत-चीन सीमा की लिंक को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जयराम रमेश सीमा पर भारत की स्थिति को चुनौती दे रहे हैं।

महेश जेठमलानी ने कांग्रेस नेता जयराम रमेश पर बड़ा आरोप लगाते हुए हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जहां तक जयराम रमेश के चीनी पालतू होने का संबंध है, यह बहुत स्पष्ट है। मैंने एक लिंक साझा किया है जिसमें चीनी उनकी प्रशंसा कर रहे हैं और भारत सरकार से कह रहे हैं कि वह जो कह रहे हैं उस पर ध्यान दें...। ऐसे में एक चिंतित भारतीय के रूप में मुझे चिंता है कि वह संवेदनशील सीमा मुद्दों पर भारत की स्थिति को चुनौती दे रहे हैं।
Recommended Video

महेश जेठमलानी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि मुझे चिंता है कि इस तरह की पृष्ठभूमि वाले किसी व्यक्ति के लिए, अगर एक सांसद के रूप में पूछताछ की भावना से किया गया था, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं था। लेकिन आप भारत विरोधी और चीन समर्थक लाइन ले रहे हैं ... क्या आप भारत के लिए वास्तविक चिंता दिखा रहे हैं?
इधर, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने भी सोमवार को सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विवादित बयान दे दिया था। उन्होंने भाजपा से सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर सबूत की भी मांग की थी। वहीं, उन्होंने पुलवामा में हुए आतंकी हमले को लेकर भी सवाल उठाया था। हालांकि, उनके इस बयान से कांग्रेस ने किनारा कर लिया है। कांग्रेस ने कहा कि उनका यह निजी विचार है। कांग्रेस ऐसे बयानों का समर्थन नहीं करती है।
आपको बता दें कि दिग्विजय के बयान पर भाजपा ने भी कांग्रेस को घेरा था। बयान को लेकर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी सेना के शौर्य का अपमान करते हैं। वहीं, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का डीएनए पाकिस्तानी परस्ती का है।
ये भी पढ़ें- दिग्विजय सिंह के सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने पर बोले सीएम शिवराज, कांग्रेस का DNA ही पाकिस्तान का












Click it and Unblock the Notifications