जल्द आने वाला है छोटा धोनी
बैंगलुरू। भारतीय टीम के सफलतम कप्तानों में शुमार महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही पिता बनने वाल हैं। सूत्रों की मानें तो जल्द ही महेंद्र सिंह के घर में नया चिराग आने वाला है। महेंद्र सिंह धोनी का विवाह चार साल पहले साक्षी से हुआ था। उंगली में चोट के चलते धोनी श्रीलंका के खिलाफ चल रही सीरीज में नहीं खेल रहे हैं।

महेंद्र सिंह धोनी की शादी 4 जुलाई 2010 को हुई थी। धोनी की पत्नी साक्षी अक्सर मैच देखने पहुंचती है साथ ही अपने पति की हौसला अफजाई करती है। हाल ही में धोनी को विश्व के सबसे अधिक कमाउ एथलीट की लिस्ट में भी शामिल किया गया था।
धोनी की गैरमौजूदगी में विराट कोहली भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं। वहीं धोनी को चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया में पहले टेस्ट में भी आराम दिया गया है। कोहली की अगुवाई वाली टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय सीरीज पहले ही 3-0 से अपने नाम कर चुकी है। हालांकि दो वनडे मैच अभी बाकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications