बीजेपी के सांसद और विधायक के मारपीट के वीडियो पर बोले महेंद्रनाथ पांडेय- पार्टी करेगी अनुशासनात्मक कार्रवाई
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश के संत कबीरनगर लोकसभा क्षेत्र से बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी के मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच बुधवार को जमकर मारपीट और हंगामा हुआ।दोनों माननीयों के बीच जमकर लात-घूंसे और चप्पल चलीं। इस मारपीट का वीडियो भी सामने आया है। हंगामे के दौरान प्रदेश सरकार के मंत्री आशुतोष टंडन भी मौजूद थे। आशुतोष टंडन ही जिला कार्य योजना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
'कड़ी कार्रवाई की जाएगी'
दोनों विधायकों के बीच मारपीट का वीडियो सामने आने पर उत्तर प्रदेश के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने कहा कि हम इस घटना की कड़ी निंदा करते हैं और दोनों को (बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और बीजेपी के मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल) को लखनऊ आने के लिए समन भेज दिया गया है। इस मामल में कड़ी अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
विधायक के समर्थकों ने किया प्रदर्शन
इस घटना के बाद बीजेपी के मेंहदावल विधायक राकेश सिंह बघेल के समर्थकों ने डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट के घर के बाहर विरोध प्रदर्शन कर रहे है। उनकी मांग है कि बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और उनके समर्थकों को गिरफ्तार किया जाए, जो इस मारपीट में शामिल थे।

शिलापट्ट में नाम ना होने को लेकर हुआ विवाद
संतकबीरनगर में जिला कार्ययोजना समिति की बैठक चल रही थी। शिलापट्ट में बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी का नाम नहीं था, जिसको लेकर शरद त्रिपाठी और बीजेपी विधायक राकेश सिंह के बीच विवाद शुरू हो गया। इसी दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ने पर सांसद शरद त्रिपाठी ने जूता निकाल लिया और बीजेपी विधायक की जमकर पिटाई की।
-
उत्तर प्रदेश में नौ वर्षों में महिलाओं की कार्यबल भागीदारी में तीन गुना वृद्धि दर्ज की गई है। -
उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्रों का उपयोग करके प्रतियोगी परीक्षाओं में नकल कराने में सहायता करने के आरोप में नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। -
Badshah Caste: बॉलीवुड के फेमस रैपर बादशाह की क्या है जाति? क्यों छुपाया असली नाम? कौन-सा धर्म करते हैं फॉलो? -
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी












Click it and Unblock the Notifications