गोल्ड जीतने पर आमिर खान ने विनेश फोगाट को दी बधाई, ताऊ महावीर फोगाट का आया ये रिएक्शन

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर पहलवान विनश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। विनेश कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में इतिहास रचने के बाद देश के कोने-कोने से उनके लिए बधाइयां आ रही हैं।

नई दिल्ली। एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतकर पहलवान विनश फोगाट ने इतिहास रच दिया है। विनेश कुश्ती स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन गई हैं। इंडोनेशिया के जकार्ता में इतिहास रचने के बाद देश के कोने-कोने से उनके लिए बधाइयां आ रही हैं। उनके ताऊ और बहनों पर फिल्म बनाने वाले अभिनेता आमिर खान ने भी ट्विटर के जरिये विनेश फोगाट को बधाईयां दीं। आमिर की बधाई पर विनेश फोगाट ने जो कमेंट किया है, उसकी भी खूब चर्चा हो रही है।

Vinesh Phogat, Aamir Khan

आमिर खान ने विनेश फोगाट के गोल्ड मेडल जीतने पर उन्हें बधाई दी। आमिर ने ट्विटर पर लिखा, 'एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई विनेश। हम सभी को तुम पर गर्व है। प्यार... आमिर और टीम दंगल।' बधाई संदेश के बाद आमिर खान ने विनेश के लिए अपनी फिल्म 'दंगल' का डायलॉग भी लिखा, 'म्हारी छोरियां छोरों से कम हैं के?' ये डायलॉग आमिर की हिट फिल्म दंगल का है जो विनेश के ताऊ महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटियों पर आधारित थी।

ये भी पढ़ें: वाजपेयी को गुलाब जामुन से दूर रखना जब हो गया मुश्किल, तब माधुरी दीक्षित ने यूं की थी मदद

आमिर की बधाई पर कमेंट करने से खुद को महावीर फोगाट भी नहीं रोक पाए। महावीर फोगाट ने आमिर के डायलॉग में बदलाव करते हुए लिखा, 'म्हारी छोरियां छोरों से चार कदम आगे है जी।' आमिर खान की साल 2016 में आई फिल्म 'दंगल' पहलवान महावीर फोगाट और उनकी बेटियां गीता और बबीता फोगट पर आधारित थी। गीता कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान हैं।

ये भी पढ़ें: प्रियंका और निक की सगाई में आया था ये खास केक, ऑर्किड फूुलों संग लगा था 24 कैरेट सोना

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+