'डिसक्वालिफिकेशन के पीछे हो सकती है साजिश', विनेश के 100 ग्राम वजन अधिक होने पर चाचा महावीर फोगाट ने क्या कहा
Mahavir Singh Phogat: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय पहलवान (Wrestler Vinesh Phogat) विनेश फोगाट को अयोग्य घोषित (disqualified) कर दिया गया है। अयोग्य घोषित होने के बाद विनेश कुश्ती में फाइनल मुकाबला नहीं खेल पाएंगी।
विनेशा फोगाट के डिस्क्वालिफाई होने पर अब चाचा महावीर फोगाट का बयान सामने आया है। भावकु होते हुए महावीर फोगाट ने कहा,' विनेशा के डिसक्वालिफिकेशन के पीछ कोई साजिश हो सकती है।' हालांकि, उन्होंने कहा कि मेरी अभी विनेश से कोई बात नहीं हुई है।

इसकी क्या वजह रही, ये विनेश से बात होने के बाद ही पता चलेगा। खबर के मुताबिक, महावीर फोगाट ने भावकु होते हुए आगे कहा कि पूरे देश को पदक की उम्मीद थी। मेरे साथ पूरे देश को दुख है। मुझे पता चला है कि 100-50 ग्राम वजन ज्यादा था जिसके चलते अयोग्य घोषित कर दिया गया।
Recommended Video
विनेश के चाचा महावीर फोगट ने कहा, 'मेरे पास कहने को कुछ नहीं है। पूरे देश को गोल्ड की उम्मीद थी... नियम तो हैं लेकिन अगर कोई पहलवान 50-100 ग्राम ज़्यादा वज़न का है तो उसे खेलने की अनुमति दी जाती है। मैं देश के लोगों से कहूंगा कि निराश न हों, एक दिन वो ज़रूर मेडल लाएगी।'












Click it and Unblock the Notifications