कर्नाटक में महात्मा गांधी की मूर्ति तोड़ी, दर्ज हुई एफआईआर
कर्नाटक में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ने का मामला सामने आया है। रिपोर्ट के अनुसार मूर्ति को तोड़ने की यह घटना शिवमोगा से सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो दो बाइक सवारों ने इस घटना को अंजाम दिया है।
घटना के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज की तलाश कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश कर रही है। वहीं प्रशासन जल्द से जल्द यहां नई मूर्ति को स्थापित करने की कोशिश कर रहा है।

शिवमोगा के होलेहोन्नू इलाक में चौराहे पर स्थित महात्मा गांधी की मूर्ति टूटने की घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसके खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रदर्शन करते हुए आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। वहीं घटनास्थल पर पुलिस अधिकारियों पहुंचकर आरोपियों को पकड़ने का आश्वासन दिया।
इस घटना के बाद मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। उन्होंने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई होगी। सिद्धारमैया ने कहा कि मैं शिवमोगा के होलेहोन्नूर में महात्मा गांधी की मूर्ति को तोड़ने की घटना की निंदा करता हूं।
यह शर्मनाक है, जिसने भी इस घटना को अंजाम दिया है उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की है कि वह कानून को हाथ में ना लें, इलाके में शांति बनाए रखें।












Click it and Unblock the Notifications