लोकसभा में बोले पीएम मोदी-महात्मा गांधी कांग्रेस के लिए ट्रेलर होंगे, हमारे लिए तो जिंदगी हैं

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव बोलने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला, दरअसल पीएम मोदी के लोकसभा में आने पर सत्ता पक्ष के सांसदों ने 'जयश्रीराम' के नारे लगाए, इसके जवाब में विपक्ष के सांसदों ने 'महात्मा गांधी की जय' के नारे लगाए, जिस पर पीएम मोदी ने कहा कि बस इतना ही, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि यह तो अभी ट्रेलर है, जिसके जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि आपके लिए गांधीजी ट्रेलर होंगे, हमारे लिए जिंदगी हैं।

'फिट इंडिया आंदोलन' को अधीर चौधरी बहुत अच्छी तरह प्रमोट करते हैं.

इसके बाद राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का लोकसभा में उत्तर देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जब भी मैं अधीर रंजन चौधरी, को देखता और सुनता हूं, मैं किरण रिजिजू को बधाई देता हूं... रिजिजू द्वारा लॉन्च किए गए 'फिट इंडिया आंदोलन' को अधीर चौधरी बहुत अच्छी तरह प्रमोट करते हैं... वह अपने भाषण देते हुए जिमिंग भी करते हैं..।'

लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं- पीएम

पीएम मोदी ने लोकसभा में कवि सर्वेश्वर दयाल सक्सेना की कुछ पंक्तियां भी पढ़ी, पीएम ने सर्वेश्वर दायल को उद्धृत करते हुए कहा-लीक पर वे चलें जिनके चरण दुर्बल और हारे हैं. हमें तो जो हमारी यात्रा से बने, ऐसे अनिर्मित पथ ही प्यारे हैं।

'सिर्फ सरकार ही नहीं बदली है सरोकार भी बदला है'

प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि इस देश में सिर्फ सरकार ही नहीं बदली है सरोकार भी बदला है, उन्होंने कहा कि अगर ये भी सरकार पिछली सरकार के तर्ज पर चलती तो जम्मू-कश्मीर से 370 नहीं हटता, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगर हम कांग्रेस के रास्ते चलते तो आज 50 साल के बाद भी शत्रु संपत्ति का इंतजार देश को करते रहना पड़ता. 28 साल के बाद बेनामी संपत्ति कानून लागू नहीं होता. चीफ ऑफ स्टाफ की नियुक्ति नहीं होती हमारी सरकार तेज गति की वजह वजह से हमारी कोशिश है स्पीड भी बढ़े स्केल भी बढ़े।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+