महात्मा गांधी के हत्यारों का पर्दाफाश करने निकले सुब्रहमण्यन स्वामी
लखनऊ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की मौत के 67 साल बाद भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने बड़े सवाल खड़े किये हैं। स्वामी ने गांधी के शरीर पर दागी गयी गोलियों पर सवाल उठाये हैं। स्वामी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट गांधी की हत्या के मामले को फिर से खोलने की मांग की है।
उन्होंने रॉयटर्स, एचटी और न्यूयॉर्क टाइम्स की फोटो का हवाला देते हुए कहा कि इन तस्वीरों में गांधी के शरीर पर चार गोलियों के निशान हैं जबकि दर्ज दस्तावेज में गांधी जी को 3 गोली हीगांधी जी को जिस पिस्तौल से गोली मारी गयी उसपर भी स्वामी ने सवाल उठाया है। उन्होंने लिखा है कि गांधी जी को गोडसे ने जिस इटालियन बरेटा पिस्टल से गोली मारी थी, वह सिर्फ अंग्रेज सैनिकों को उपलब्ध थी। फिर वह गोडसे के पास कैसे आई , इस बात की जांच क्यों नहीं करायी गयी।
स्वामी ने इस बात पर भी सवाल खड़े किये हैं कि जब 20 जनवरी 1948 को गांधी जी की हत्या के प्रयास में गोडसे को गिरफ्तार किया गया था तो माउंटबेटन ने उसकी जमानत क्यूं करवायी।
स्वामी ने सबसे बड़ा रहस्योद्घाटन किया है वह यह कि 20 जनवरी 1948 को गोडसे को गांधी जी को देशी बम से मरने की नाकाम कोशिश करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।
लेकिन महज दो दिन बाद 22 जनवरी को वायसराय लार्ड माउंटबेटन गोडसे को रिहा करा दिया था। स्वामी ने गोड़से हत्या की जांच को फिर से शुरु किये जाने की मांग की है। वहीं स्वामी ने कोर्ट जाने का भी मन बना लिया है।













Click it and Unblock the Notifications