महाशिवरात्रि: ओडिशा के आर्टिस्ट ने पेंसिल की निब पर बनाया शिवलिंग, देखिए तस्वीरें

नई दिल्ली। ओडिशा के एक आर्टिस्ट ने पेंसिल की निब शिवलिंग की आकृति को उकेरा है। महाशिवरात्रि के मौके पर मिनिएचर आर्टिस्ट एल ईश्वर राव ने पेंसिल निब पर शिवलिंग बनाया है। राव ने बताया कि महाशिवरात्रि पर उन्होंने दो मूर्ति बनाई हैं। बॉटल के अंदर शिवलिंग बनाया है, जो 0.5 इंच लंबा है। पेंसिल के सुरमे पर भी उन्होंने शिवलिंग बनाया है, ये भी 0.5 इंच लंबा है। उनके इस काम की खूब तारीफ हो रही है।

MahaShivaratri, Odisha, artist Eswar Rao, Bhubaneswar, Shivling, ओडिशा, शिवलिंग, महाशिवरात्रि

मिनिएचर आर्टिस्ट एल ईश्वर राव भुवनेश्वर के जतनी गांव के रहने वाले हैं। मिनिएचर आर्टिस्ट बेहद छोटी छोटी वस्तुओं जैसे चावल के दाने पर कलाकृतियां बनाने में माहिर होते हैं। राव ने बताया कि यह बेहद मुश्किल काम है। चार सॉफ्ट स्टोन को बॉटल के अंदर फिक्स करना बेहद चुनौती भरा होता है। इससे पहले राव ने विश्व कप ट्रॉफी को पेंसिल की टिप पर इमली के बीज से बनाया था। पिछले साल क्रिसमस के बाद, उन्होंने एक बोतल के अंदर चर्च बनाया था।

आज यानी 21 फरवरी को पूरे भारत में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। शिवालयों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी हुई है। हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का काफी महत्व है। महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव के उत्साही भक्त पूरे दिन का उपवास करते हैं। कुछ लोग महाशिवरात्रि पर निर्जला व्रत रखते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+