Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा, रिलीज से पहले हमें दिखाएं मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म

मुंबई। महाराष्ट्र यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर के निर्माताओं को चिट्ठी लिखकर मांग की है कि फिल्म के रिलीज होने से पहले उन्हें दिखाया जाए। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा है कि वो फिल्म की रिलीज से पहले देखेंगे कि फिल्म में कुछ गलत और आपत्तिजनक तो नहीं है। ऐसा हुआ तो वो सीन डिलीट करने होंगे। इनका कहना है कि अगर फिल्म को उन्हें बिना दिखाए रिलीज किया तो कहीं भी फिल्म को चलने नहीं दिया जाएगा।

राजीव गांधी की मूर्ति को पगड़ी से साफ करने पर कांग्रेस नेता को धमकी https://hindi.oneindia.com/news/india/congress-leader-gursimran-singh-receives-threats-cleaning-rajiv-gandhi-statue-with-turban-486529.html

संजय बारू की बुक द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर: द मेकिंग एंड अनमेकिंग ऑफ मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ है। मनमोहन सिंह के प्रधानमंत्री बनने, उनके कार्यकाल और सोनिया गांधी, राहुल गांधी से उनके रिश्तों को फिल्म में दिखाया गया है।

अनुपम खेर ने फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का किरदार निभाया है। ट्रेलर में प्रधानमंत्री बनने के बाद मनमोहन सिंह की जिंदगी में आए उतार-चढ़ाव को दिखाया गया है। सोनिया गांधी का रोल जर्मन एक्ट्रेस सुजैन बर्नेट और राहुल के रोल में अर्जुन माथुर नजर आएंगे। अहाना कुमरा प्रियंका गांधी और दिव्या सेठ मनमोहन सिंह की पत्नी गुरशरण कौर की भूमिका में हैं।

फिल्म में बारू का रोल अक्षय खन्ना ने निभाया है। फिल्म का निर्देशन विजय रत्नाकर गुट्टे ने किया है। फिल्म के ट्रेलर से लग रहा है कि फिल्म में मनमोहन सिंह को इमानदार और सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को उन्हें परेशान करने वाला दिखाया गया है। फिल्म 11 जनवरी 2019 को रिलीज होगी।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+