7th Pay Commission: महाराष्ट्र के कर्मचारियों ने तीसरे दिन खत्म की हड़ताल

मुंबई। महाराष्ट्र सरकार के करीब 17 लाख कर्मचारी सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू करने सहित विभिन्न मांगों को लेकर तीन दिवसीय हड़ताल पर थे जोकि तीसरे दिन समाप्त हो गई। इस हड़ताल को राज्य के प्रमुख सचिव डीके जैन और कर्मचारी संघ के बीच बातचीत के बाद वापस लेने का फैसला किया गया। पिछले दो दिनों में कर्मचारियों के हड़ताल पर जाने का असर स्वास्थ्य एवं शिक्षा विभाग पर दिखाई दिया था।

ये भी पढ़ें: होम लोन को आसानी से कैसे करें मैनेज, कुछ खास टिप्‍स

Maharashtra: state government employees end strike on third day

महाराष्ट्र के 17 लाख कर्मचारियों की इस हड़ताल से विभिन्न मंत्रालयों, जिला कलेक्टर, तहसील और तालुका स्तर पर सभी सरकारी कार्यालयों में कामकाज प्रभावित हुआ था, हालांकि सरकार का दावा था कि हड़ताल बेअसर रही। वहीं, कर्मचारी यूनियनों ने हड़ताल को सौ प्रतिशत सफल बताया था। शैक्षणिक संस्थानों, चिकित्सा और अन्य संस्थानों में भी कर्मचारियों की उपस्थिति बेहद कम रही।

जबकि कर्मचारी यूनियन ने कहा कि उनकी सरकार के प्रतिनिधि से बात हुई है और अपनी मांगें उन्होंने सरकार को बताई है। सरकार की तरफ से आश्वासन मिलने के बाद हड़ताल वापस लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में मरीज परेशान हो रहे हैं और भी लोगों को हड़ताल के कारण दिक्कतें हो रही हैं।

बता दें कि महाराष्ट्र राज्य कर्मचारी संगठन (एमएसईओ) के अनुसार सरकार एक जनवरी, 2016 से बकाया सातवें वेतन आयोग की सिफारिशें लागू नहीं कर रही है। इस संबंध में कर्मचारी संगठन ने 16 जुलाई को सरकार को हड़ताल पर जाने की सूचना दी थी। इसके बावजूद कोई सुनवाई न होने पर कर्मचारियों ने हड़ताल पर जाने का निर्णय किया था।

ये भी पढ़ें: उपसभापति चुनाव में क्रॉस वोटिंग, RJD सांसद राम जेठमलानी ने NDA उम्मीदवार के पक्ष में किया मतदान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+