Maharashtra: राज्यपाल कहें तो 10 मिनट के भीतर साबित कर सकते हैं बहुमत: संजय राउत
मुंबई। महाराष्ट्र में भाजपा सरकार के गठन के बाद सियासी भूचाल आ गया है। एनसीपी-शिवेसना और कांग्रेस ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शिवसेना नेता संजय राउत ने खुले तौर पर चुनौती दी है कि अगर राज्यपाल हमे बहुमत साबित करने को कहें तो 10 मिनट के भीतर हम बहुमत साबित कर सकते हैं। संजय राउत ने कहा कि सीबीआई, ईडी, आयकर विभाग और पुलिस भाजपा के चार पार्टी कार्यकर्ता हैं। मौजूदा राज्यपाल भी भाजपा के कार्यकर्ता हैं। लेकिन इस बार भाजपा अपने ही खेल में फंस गई है। यह उनके अंत की शुरुआत है।

संजय राउत ने कहा कि शरद पवार राष्ट्रीय नेता हैं। अगर भाजपा सरकार बनाने की कोशिश कर रही है तो ऐसा नहीं होगा। भाजपा और अजित पवार ने यह गलत कदम उठाया है। 165 विधायक शिवसेना-कांग्रेस-एनसीपी के साथ हैं। अजित पवार पर हमला बोलते हुए राउत ने कहा कि उन्होंने अपनी जिंदगी का सबसे गलत काम किया है, जो इस उम्र पवार साहब की पीठ में खंजर घोंपा है। अजित पवार फर्जी दस्तावेज लेकर कल राजभवन पहुंचे थे और राज्यपाल ने उसे स्वीकार कर लिया। यहां तक कि आज भी अगर राज्यपाल हमसे बहुमत साबित करने को कहें तो हम यह कर सकते हैं, एनसीपी क 49 विधायक हमारे साथ हैं।
वहीं कांग्रेस नेता अशोक चव्हाण ने कहा कि मैं पवार साहब से मिला हूं, मुझे बताया गया है कि अजित पवार ने विधायकों के पत्र का गलत इस्तेमाल किया है। जबकि शरद पवार का कहना है कि उनके किसी भी विधायक ने अजित पवार को समर्थन नहीं दिया है, उनका कहना है कि उनके पत्र का गलत इस्तेमाल किया गया है। चव्हाण ने कहा कि शिवसेना, एनसीपी और कांग्रेस के पास संख्या है। जिन विधायकों को गुमराह करके ले जा जाया गया था उसमे से अधिकतर वापस आ गए हैं, बाकि के विधायक भी जल्द ही वापस आ जाएंगे। हमारे सभी 44 विधायक सुऱक्षित स्थान पर हैं। हमे किसी भी चीज की चिंता करने की जरूरत नहीं है।












Click it and Unblock the Notifications