इशारों-इशारों में BJP पर संजय राउत का हमला, कहा- वक्त के सागर में कई सिकंदर डूब गए

मुंबई। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर भाजपा और शिवसेना के बीच खींचतान कम होती नहीं दिखाई दे रही है। दोनों तरफ के नेताओं की तरफ से बयानबाजी जारी है। सीएम पद को लेकर चल रही खींचतान के बीच गुरुवार को शिवसेना नेता संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी, इसको लेकर अभी अटकलों का दौर जारी ही था कि, इस बीच संजय राउत ने एक ट्वीट किया जिसको लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

Recommended Video

    Sharad Pawar से मिले Sanjay Raut,NCP-Shivsena में होगा Alliance | वनइंडिया हिंदी
    'वक़्त के सागर में कई सिकन्दर डूब गए'

    'वक़्त के सागर में कई सिकन्दर डूब गए'

    संजय राउत ने ट्वीट कर इशारों-इशारों में बीजेपी पर निशाना साधा। शिवसेना नेता ने लिखा, 'साहिब... मत पालिए, अहंकार को इतना, वक़्त के सागर में कई सिकन्दर डूब गए।' बता दें कि शिवसेना लगातार अपनी मांगों को लेकर बीजेपी पर दबाव बना रही है, लेकिन बीजेपी शिवसेना की फिफ्टी-फिफ्टी वाली शर्त मानने को तैयार नहीं है। देवेंद्र फडणवीस ने पहले ही साफ कर दिया है कि पार्टी सीएम पद से कोई समझौता नहीं करेगी। उनका कहना है कि शिवसेना के साथ सीएम पद को लेकर कोई समझौता नहीं हुआ है।

    शिवसेना ने तय कर लिया तो जरूरी नंबर मिल जाएंगे- राउत

    सरकार बनाने को लेकर जारी गतिरोध के बीच संजय राउत ने एक और बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि अगर शिवसेना ने फैसला कर लिया तो उसे महाराष्ट्र में स्थिर सरकार बनाने के लिए जरूरी नंबर मिल जाएंगे। शिवसेना नेता ने कहा कि राज्य के लोगों ने 50-50 फार्मूले के आधार पर सरकार बनाने के लिए जनादेश दिया है और वे लोग शिवसेना से मुख्यमंत्री चाहते हैं। बता दें कि गुरुवार को संजय राउत ने एनसीपी प्रमुख शरद पवार से मुलाकात की थी। हालांकि, उनका कहना था कि वे शरद पवार को दिवाली की शुभकामनाएं देने के लिए आए थे।

    शिवसेना के तेवर में नरमी नहीं

    विधानसभा चुनाव में बीजेपी को 105 सीटों पर जीत मिली थी जबकि शिवसेना के खाते में 56 सीटें आई हैं। दोनों दलों ने साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। लेकिन नतीजे आने के बाद शिवसेना के तेवर बदले हुए हैं और पार्टी सीएम पद की मांग कर रही है। शिवसेना के इस रवैए ने बीजेपी को मुश्किल में डाल दिया है। उधर देवेंद्र फडणवीस सहित तमाम बीजेपी नेताओं का कहना है कि उनकी पार्टी सीएम पद को लेकर कोई समझौता नहीं करेगी। सूत्रों के मुताबिक, नई कैबिनेट में मंत्रियों की संख्या पर भी दोनों दलों के बीच बात अभी तक नहीं बन पाई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+