महाराष्ट्र के किसान ने दूध बेचने के लिए खरीदा 30 करोड़ का हेलीकॉप्टर!, 15 मार्च को होगी डिलीवरी

मुंबई। महाराष्ट्र के भिवंडी जिले के एक किसान जनार्दन भोईर इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बने हुए हैं। चर्चा हो भी क्यों ना... जनार्दन भोईर ने काम ही ऐसा किया है। दूध का व्यवसाय करने वाले किसान जनार्दन भोईर ने खुद की सवारी के तौर पर एक हेलीकॉप्टर खरीदा है। दरअसल जनार्दन के अपने बिजनेस के सिलसिले में देशभर में यात्राएं करनी पड़ती है। इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीद लिया।

पेशे से बिल्डर भी हैं जनार्दन भोईर

पेशे से बिल्डर भी हैं जनार्दन भोईर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पेशे से बिल्डर जनार्दन भोईर ने हाल में अपना डेयरी का बिजनेस शुरू किया है। जिस कारण से उन्हें देश के कई हिस्सों में यात्राएं करनी पड़ती हैं। इसलिए आने-जाने के लिए उन्होंने हेलिकॉप्टर खरीदा है। जनार्दन ये हेलीकॉप्टर तीस करोड़ रुपए का खरीदा है। जनार्दन कहते हैं कि उन्हें अक्सर अपने डेयरी व्यवसाय के कारण पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात की यात्रा करनी पड़ती है। इसलिए उन्होंने हेलीकॉप्टर खरीदने का फैसला किया।

जनार्दन को 15 मार्च को अपने हेलीकॉप्टर की डिलीवरी मिल जाएगी

जनार्दन को 15 मार्च को अपने हेलीकॉप्टर की डिलीवरी मिल जाएगी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनार्दन भोईर ने अपने घर के पास 2.5 एकड़ भूमि खरीदी है। जहां वे अपने नए हेलीकॉप्टर के लिए हैलीपैडऔर दूसरी चीजें बनावा रहे हैं। इस जगह पर पायलट व अन्य रखरखाव के कर्मचारियों के लिए रहने की व्यवस्था की जा रही है। इसके साथ ही इस जमीन पर हेलीकॉप्टर के लिए एक गैराज बनाया जा रहा है। जनार्दन को 15 मार्च को अपने हेलीकॉप्टर की डिलीवरी मिल जाएगी।

 जनार्दन भोईर कई गोदामों के मालिक हैं

जनार्दन भोईर कई गोदामों के मालिक हैं

भिवंडी में कई बड़ी कंपनियों के गोदाम हैं और गोदाम मालिकों को किराए की अच्छी दरें मिलती हैं। स्थानीय इलाकों में आर्थिक समृद्धि के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में बड़ी संख्या मर्सिडीज, फॉर्च्यूनर, बीएमडब्लू, रेंजर रोवर जैसी महंगी गाड़ियां आम बात है। जनार्दन भोईर के पास भी बहुत सारे गोदाम हैं और इसमें से अच्छा पैसा कमाते हैं। अब जल्द ही इस जिले में प्राइवेट हेलीकॉप्टर भी देखने को मिल जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+