महाराष्ट्र में नहीं थम रहा है कोरोना का कहर, 24 घंटे में आए 67000 से अधिक नए केस, 419 मौतें

24 घंटे में

मुंबई। महाराष्‍ट्र में कोरोना वायरस महामारी का आंकड़ा कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी राज्‍य में 67,123 नए मामले सामने आए और इस दौरान 419 मरीजों की मौत हो गई। राहत की बात रही कि 56,783 लोग ठीक भी हुए हैं। जबकि मुंबई के हालात भी खराब हैं. मुंबई में आज महामारी के 8,834 नए केस सामने आए, जबकि इस दौरान 52 मरीजों की मौत हो गई। वहीं 6,617 मरीज स्‍वस्‍थ होकर घर भी लौटे हैं।

Maharashtra reports 67,123 fresh COVID cases, 56,783 discharges, 419 inanimation

Recommended Video

    Coronavirus India Update: पिछले 24 घंटे में आए रिकॉर्ड 2.34 लाख नए केस | वनइंडिया हिंदी
    महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में 67,123 नए मामले सामने आए हैं।वहीं, संक्रमण से एक दिन में मौत का आंकड़ा 400 को पार करते हुए 419 पर पहुंच गया। 67 हजार से अधिक नए मामलों के साथ राज्य में एक्टिव केसों की संख्या 6,47,933 पहुंच गई है। 30,61,174 रोगी ठीक हो चुके हैं। राज्य में कोरोना से अब तक 59,970 की मौत हुई। वहीं मुंबई में कोरोना वायरस के 8834 नए मामले सामने आए हैं। 24 घंटे में 52 मौतें हुई हैं।

    मुंबई में कुल मामले बढ़कर 5,70,832 हुए। अभी तक 4,69,961 ठीक हो चुके हैं। मुंबई में कुल सक्रिय मामले 87,369 हैं। मौत का आंकड़ा 12,294 हो गया है। वहीं नागपुर जिले में कोरोना वायरस के 6,956 नए मामले सामने आए, जिससे शनिवार को जिले में संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,15,999 तक पहुंच गए। जिले में 79 मौतें हुई हैं, जो महामारी के बाद से जिले में हुईं सबसे अधिक मौतें हैं।

    पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2,34,692 नए मामले सामने आए हैं। 10 राज्यों से ही 79.32% नए मामले सामने आए हैं। ये 10 राज्य हैं- महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, केरल, गुजरात, तमिलनाडु और राजस्थान। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 63,729 नए मामले सामने आए हैं, इसके बाद उत्तर प्रदेश से 27,360 नए मामले सामने आए हैं। पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 1341 मौतें हुई हैं। 85.83% नई मौतों के आंकड़े 10 राज्यों से हैं। महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा 398 मौतें हुई हैं, दिल्ली में 141, छत्तीसगढ़ में 138, उत्तर प्रदेश में 103, गुजरात में 94, कर्नाटक में 78, मध्य प्रदेश में 60, झारखंड में 56, पंजाब में 50 और तमिलनाडु में 33 मौतें हुई हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+