Maharashtra: रायगढ़ में केमिकल फैक्ट्री में हुआ भयंकर विस्‍फोट, मौके पर ही 3 की मौत, कई घायल

Maharashtra news blast in chemical factory in Raigad, 3 killed on the spot, many injured

Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले से बुधवार की शाम बड़ी घटना सामने आई है। जिसमें रायगढ की एक केमिकल फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हुआ जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई। बुधवार की शाम करीब 5 बजे ये धमाका रायगढ़ जिले के अलीबाग इलाके में नेशनल केमिकल्स एंड फर्टिलाइजर्स लिमिटेड के अंदर हुआ।

blast

इस ब्लास्‍ट में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी है वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।हादसे में एक मैनेजमेंट ट्रेनी समेत तीन कर्मचारियों की मौके पर ही मौत हो गई वहीं तीन अन्‍य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। घायलों को इलाज के लिए ऐरोली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि केमिकल प्लांट के एसी कंप्रेसर में विस्फोट हुआ जिससे काफी नुकसान हुआ। मौके पर एंबुलेंस और दमकल की गाड़ियां भेजी जा चुकी है वहां बचाव कार्य जारी है।

रायगढ़ पुलिस ने बताया कि श्रमिकों का एक ग्रुप मुंबई से लगभग 100 किलोमीटर दूर अलीबाग के थल में आरसीएफ इकाई में एक एयर कंडीशनर की मरम्मत कर रहा था जब अचानक शाम करीब 5 बजे एसी कंप्रेसर में विस्फोट हो गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+