महाराष्ट्र के सब्जी विक्रेता की निकली 1.11 करोड़ की लॉटरी, फिर भी किस्मत निकली 'खराब'

नई दिल्ली। महाराष्ट्र के नालासपोरा में एक सब्जी विक्रेता की एक करोड़ 11 लाख रुपए की लॉटरी निकली लेकिन उसकी ये खुशी कुछ देर में की काफूर हो गई जब उसे पता चला कि उसकी लॉटरी टिकट ही नकली है। मुंबई के नालासपोरा का रहने वाला ये सब्जी विक्रेता खुशी-खुशी जब वह लॉटरी की रकम लेने लॉटरी दफ्तर पहुंचा तो उन्होंने बताया कि आपकी टिकट नकली है और उसे खाली हाथ लौटा दिया।

पुलिस के पास पहुंचा सुहास

पुलिस के पास पहुंचा सुहास

लॉटरी के दफ्तर से खाली हाथ लौटने के बाद खुद को ठगा महसूस कर रहे 44 साल के सुहास कदम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। सुहास ने पुलिस को बताया कि वह सब्जी बेचने का काम करता है, उसने एक लॉटरी का टिकट खरीदा और उसकी 1.11 करोड़ रुपए की लॉटरी निकली। ये देख वो खुशी से फूला नहीं समाया, इसके बाद सुहास लॉटरी विभाग के मुख्यालय पहुंचे तो उन्हें बताया गया कि इस प्राइज पर तीन लोगों ने दावा किया है, क्योंकि ये नंबर फर्जी तरीके से टिकट पर छापा गया है।

एक ही नंबर के तीन टिकट

एक ही नंबर के तीन टिकट

लॉटरी दफ्तर के लोगों ने बताया कि लॉटरी का नंबर एक एक दावेदार का ठीक था, और बाकी दो का फर्जी। सुहास के पास भी फर्जी नंबर था। तीनों टिकटों के बारकोड की जांच के बाद सही टिकट की पहचान की गई और सही दावेदार को पैसा दिया गया।

नकली टिकट निकलने से सुहास परेशान

नकली टिकट निकलने से सुहास परेशान

इस पूरे मामले से हताश सुहास कदम ने बताया कि उसने 5 लॉटरी टिकट खरीदे थे। जिसमें एक लॉटरी पर बंपर इनाम निकला। जब वह इनाम की रकम लेने प्रदेश लॉटरी विभाग के मुख्यालय पहुंचे तो बताया गया कि उनका लॉटरी टिकट नकली है। इसके बाद कदम ने कल्याण में महात्मा फुले पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। कदम ने बताया कि उन्होंने अपने परिवार को इस रकम से नया घर, एक कार और दुकान लेने का वादा किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+