Maharashtra HSC Result: अधिकारी ने किया कंफर्म, इस दिन आएगा 12वीं का रिजल्ट
महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है। बोर्ड के चेयरपर्सन शकुंतला काले ने रविवार को बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम 31 मई को जारी किए जा सकते हैं।
मुंबई। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एंड हायर एजुकेशन (MSBSHSE) 12वीं कक्षा का रिजल्ट इस हफ्ते जारी कर सकता है। बोर्ड के चेयरपर्सन शकुंतला काले ने रविवार को बताया कि 12वीं कक्षा के परिणाम 31 मई को जारी किए जा सकते हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद उसका लिंक बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresults.nic.in पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

महाराष्ट्र बोर्ड के चेयरपर्सन शकुंतला काले ने 12वीं रिजल्ट को लेकर कहा है कि वो इस हफ्ते जारी किया जा सकता है। रविवार को उन्होंने बताया कि रिजल्ट की घोषणा 31 मई को हो सकती है। 12वीं की परीक्षाओं का आयोजन बोर्ड ने 21 फरवरी से 20 मार्च के बीच कराया था। परीक्षा में बैठने वाले छात्र/छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स के अनुसार अपना रिजल्ट देख सकते हैं-
* महाराष्ट्र बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahresult.nic.in या results.gov.in पर जाएं।
* 12वीं के रिजल्ट के लिंक पर क्लिक करें।
* अपना रोल नंबर डालकर सबमिट करें।
* रिजल्ट देखने के बाद उसे डाउनलोड कर लें।
छात्र वेबसाइट के अलावा बाकी माध्यमों से भी अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आइडिया, रिलायंस, बीएसएनएल, वोडाफोन और टाटा जैसे मोबाइल ऑपरेटर का इस्तेमाल कर रहे छात्र 57766, 58888111 पर अपना सीट नंबर भेजकर रिजल्ट मंगवा सकते हैं।
इस साल 12वीं की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र/छात्राएं बैठे थे। इन सभी छात्रों का इंतजार 31 मई को खत्म हो सकता है।
ये भी पढ़ें: CBSE: टॉपर मेघना श्रीवास्तव के 499 मार्क्स पर सोशल मीडिया ने लिए मजे, पूछा- 'ये एक नंबर कैसे कटा दीदी?'












Click it and Unblock the Notifications