महात्मा गांधी को गाली देने वाले कालीचरण महाराज की बढ़ी मुश्किलें, मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने दर्ज कराया मामला

महात्मा गांधी को गाली देने वाले कालीचरण महाराज की बढ़ी मुश्किलें, मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने दर्ज कराया मामला

मुंबई, 29 दिसंबर: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री जितेंद्र आव्हाड ने महात्मा गांधी को गाली देने और नाथूराम गोडसे का गुणगान करने वाले कालीचरण महाराज के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। आव्हाड ने ठाणे के नौपाड़ा पुलिस स्टेशन में ये शिकायत दर्ज कराई है। कालीचरण के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 295, 506 और 34 के तहत पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

महाराष्ट्र के जितेंद्र आव्हाड ने दर्ज कराया मामला

महाराष्ट्र के जितेंद्र आव्हाड ने दर्ज कराया मामला

एनसीपी विधायक जितेंद्र आव्हाड ने कहा है कि कालीचरण के पुणे और रायपुर में किए कार्यक्रमों में महात्मा गांधी के लिए आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल करने के वीडियो सामने आए हैं। वहीं पूर्व में भी वो नफरत भरे भाषण देता रहा है। ऐसे में उसके खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

छत्तीसगढ़ और पुणे के कार्यक्रम के वीडियो आए सामने

छत्तीसगढ़ और पुणे के कार्यक्रम के वीडियो आए सामने

कालीचरण महाराज ने हाल ही में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित धर्म संसद नाम से कार्यक्रम में शामिल हुआ था। इस कार्यक्रम के जो वीडियो सामने आए हैं, उसमें कालीचरण महात्मा गांधी के लिए मंच से अपशब्द का प्रयोग कर रहा है। वहीं 19 दिसंबर को पुणे के नातू बाग में एक कार्यक्रम में कालीचरण महाराज ने भाषण दिया था, जिसमें कई आपत्तिजनक बातें महात्मा गांधी को लेकर कही थीं।

फिलहाल फरार है कालीचरण

फिलहाल फरार है कालीचरण

रायपुर में हुए कार्यक्रम को लेकर छत्तीसगढ़ में कालीचरण के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। राज्य के सीएम भूपेश बघेल ने सख्त लहजे में कहा कि उनकी गिरफ्तारी होगी और जेल भेजा जाएगा। छत्तीसगढ़ में एफआईआर दर्ज होने के बाद कालीचरण फरार बताया गया है। उसने एक वीडियो शेयर करते हुए कहा है कि मैं अपने बयान के लिए माफी नहीं मांगूंगा।मुझे गांधी को गाली देने का अफसोस नहीं है। अगर इसके लिए फांसी होगी तो वो भी स्वीकार है। मैं गांधी को मारने वाले गोडसे को मेरा साष्टांग प्रणाम करता हूं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+