पति को था जीजा से अवैध संबंध का शक, पत्‍नी और बहन को मारा चाकू, बहन की मौत

मुंबई। औद्योगिक राजधानी मुंबई के नवी मुंबई में अवैध रिश्‍तों के चलते हत्‍या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां जीजी से अवैध संबंध के शक में ऑटो चालक ने धारदार हथियार से पत्‍नी पर हमला कर दिया। वारदात के वक्‍त वो नशे में था। हत्‍या के बाद वो अपनी बहन के घर गया और वहां भी उसने बहन के पेट में चाकू मार दिया जिससे उसकी मौत हो गई। घटना बुधवार सुबह की है। आरोपी की पहचान नागेश के रुप में हुई है और वह इलाके का गुंडा माना जाता है।

पति को था जीजा से अवैध संबंध का शक, पत्‍नी और बहन को मारा चाकू, बहन की मौत

वह दो महिलाओं के उपर हमला करने के बाद से ही फरार है। आरोपी की पत्‍नी को नेरुल में डीवाय पाटिल हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर है। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक 'चार महीने पहले नागेश मारपीट के एक मामले में गिरफ्तार हुआ था। उस समय उसकी पत्‍नी ज्‍योत्‍सना (23) नागेश की बहन के पति जरमान सिंह (35) के साथ उससे जेल में मिलने आती थी।

इसी दौरान नागेश को पता चला कि दोनों के आपस में अवैध संबंध हैं।' मंगलवार की रात नागेश नेरुल नोड क्षेत्र के गांव कुकशेट में अपनी ससुराल पहुंचा। वहां उसने अपनी पत्‍नी ज्‍योत्‍सना के साथ शराब पी। सुबह करीब 5 बजे अवैध संबंधों को लेकर दोनों में झगड़ा हो गया और नागेश ने अपनी पत्‍नी के गले और पेट पर चाकू से वार कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, नागेश इसके बाद नेरुल गांव में अपनी बहन सुनीता के घर पहुंचा। यहां उसने अपनी बहन को बताया कि वह अपनी पत्‍नी को चाकू मार चुका है अब उसके पति को भी मारने आया है। सुनीता ने इसका विरोध करते हुए अवैध संबंधों के आरोपों को गलत बताया। विवाद बढ़ने पर नागेश ने गुस्‍से में अपनी बहन के पेट में भी चाकू मार दिया और उसके पति जरमान सिंह पर हमले के लिए आगे बढ़ा। लेकिन जरमान बचने में कामयाब रहा और भाग कर नेरुल पुलिस स्‍टेशन पहुंच गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+