दक्षिण से लेकर पश्चिम भारत तक बाढ़ का कहर, अब तक 200 से ज्यादा लोगों की मौत

नई दिल्ली। इस वक्त देश में दक्षिण से लेकर पश्चिम तक कुदरत का कहर बरपा है, केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र , तमिलनाडु, गुजरात सभी बाढ़ से प्रभावित हैं, उत्तराखंड और जम्मू में भारी बारिश के कारण भूस्खलन की घटनाओं में नौ लोगों की मौत हो गयी, जबकि बाढ़ से पीड़ित केरल, कर्नाटक, महाराष्ट्र और गुजरात में सोमवार को भी राहत और बचाव अभियान जारी रहा, बाढ़ प्रभावित इन राज्यों में मृतकों की संख्या बढ़कर 221 हो गई है।

दक्षिण से लेकर पश्चिम भारत तक बाढ़ का कहर

दक्षिण से लेकर पश्चिम भारत तक बाढ़ का कहर

केरल में भारी बारिश की वजह से मौत का आंकड़ा 72 पहुंच गया है, जबकि 58 लोग लापता हैं, तो वहीं कर्नाटक, गुजरात और महाराष्ट्र में अब तक 116 लोगों की मौत हो चुकी है, गुजरात के कच्छ जिले में बाढ़ में सड़क बह जाने के कारण वहां फंसे करीब 125 लोगों को वायुसेना ने निकाला गया जबकि कर्नाटक और महाराष्ट्र में भारी बारिश एवं भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुईं सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू हो गया है।

गुजरात की हालत खराब

गुजरात की हालत खराब

गुजरात में नर्मदा पर बना गरुड़ेश्वर बांध भर चुका है उससे छोड़ा जा रहा पानी निचले इलाकों में तबाही मचा रहा है, गुजरात के कई हिस्सों में अब भी भारी वर्षा का दौर जारी है जिससे वर्षा जनित घटनाओं में मरने वालों की संख्या 31 हो गयी है, तो वहीं भारी बारिश और भूस्खलन से जूझ रहे पर्वतीय राज्य उत्तराखंड के चमोली जिले में तीन अलग-अलग गांवों में एक महिला और नौ महीने की उसकी बेटी समेत छह लोग भूस्खलन की चपेट में मौत हो चुकी है।

वायनाड पर कुदरती कहर

वायनाड पर कुदरती कहर

केरल में वायनाड बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित है, आज भी यहां भारी बारिश का अलर्ट जारी है, एर्नाकुलम, त्रिशूर, पठानमथिट्टा, मलप्पुरम जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं, बारिश के कारण कई घरों में पानी भर गया है और दैनिक जीवन प्रभावित हुआ है, मलप्पुरम और कोझीकोड को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कें जल भराव के कारण बंद हैं, वायनाड जिले में बाढ़ ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी हैं, लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है।

 महाराष्ट्र में भी हालत गंभीर

महाराष्ट्र में भी हालत गंभीर

महाराष्ट्र में भी हालत गंभीर है, यहां के 761 गांव बाढ़ से जलमग्न हो गए हैं, बाढ़ के चलते 200 से ज्यादा रोड और 90 ब्रिज बंद कर दिए गए हैं, राहत और बचाव कार्य में 226 नौकाओं और 105 रेस्क्यू टीम को लगाया गया है, अब तक पांच लाख लोगों को बाढ़ प्रभावित इलाकों से निकालकर सुरक्षित पहुंचाया जा चुका है। महाराष्ट्र में पिछले एक हफ्ते से कोल्हापुर, सांगली, सतारा, ठाणे, पुणे, नासिक, पालघर, रत्नागिरि, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिले पानी से बेहाल हैं। तमिलनाडु में भी भारी बारिश से नुकसान हुआ है, यहां भी पांच लोगों की मौत हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+