कल से खुल रहा सिद्धिविनायक और शिरडी के साईं बाबा का मंदिर, जानिए क्‍या होंगे दर्शन के नियम

मुंबई। कोरोना के चलते देश भर में सभी धार्मिक बंद थे। महाराष्‍ट्र का प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर भी उन्‍हीं में से था। श्री सिद्धिविनायक मंदिर ट्रस्ट ने कहा है कि सोमवार यानी कि 16 नवंबर से मंदिर भक्‍तों के लिए खोल दिया जाएगा। सिद्धिविनायक मंदिर के अध्यक्ष आदेश बांडेकर ने बताया कि सोमवार सुबह 7 बजे से श्रद्धालु मंदिर में गणपति के दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट ने कहा कि हर घंटे 100 श्रद्धालुओं को ही आने की इजाजत होगी। बता दें कि मुंबई स्थित सिद्धिविनायक मंदिर में गणेश भगवान के दर्शन करने लोग दूर-दूर से आते हैं।

maharashtra

जानकारी के मुताबिक दर्शन करने के लिए श्रद्धालुओं का अपना स्लॉट सिद्धिविनायक मंदिर के एप पर बुक करना होगा। पहले दिन दर्शन के लिए 1,000 लोगों को क्यूआर कोड दिया जा चुका चुका है। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को जारी हुई गाइडलाइंस का सख्ती से पालन करना होगा। वरिष्ठ नागरिकों से मंदिर न आने की अपील की गई है। बुजुर्ग और बच्चों के लिए मंदिर के एप पर वर्चुअल दर्शन की व्यवस्था की गई है। सिद्धिविनायक में एंट्री से पहले लोगों के बॉडी टेंपरेचर की जांच होगी। बिना मास्क के मंदिर में किसी को एंट्री नहीं दी जाएगी। साथ ही लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग के नियम भी ध्यान रखने होंगे।

शिरडी वाले साईं बाबा का भी दर्शन कल से

महाराष्ट्र के शिरडी में प्रसिद्ध साईं बाबा मंदिर सोमवार से भक्तों के लिए वापस खोल दिया जाएगा। कोरोना से बचाव के सभी नियमों को अपनाते हुए 9 महीने बाद भक्तगण मंदिर में साईं के दर्शन कर सकेंगे। ऐसे में मंदिर प्रशासन ने सुबह की काकड़ आरती के बाद गांव वालों को पहले दर्शन का मौका देने का फैसला किया है।

एक दिन में सिर्फ 6000 लोगों को साईं के दर्शन करने का अवसर दिया जाएगा। यानी एक घंटे में करीब 900 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर सकेंगे। हालांकि इसके लिए पहले ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया से भी गुजरना होगा। इसके बाद शिरडी पहुंचकर लोगों को टोकन लेना होगा, और फिर नंबर आने पर श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+