चीनी लड़के के साथ भारतीय युवक ने लिए सात फेरे, जानें कैसे हुई प्यार की शुरुआत

Recommended Video

    Maharashta में 2 Boys ने की marriage, love story of Gay । वनइंडिया हिंदी

    यवतमाल। महाराष्ट्र के यवतमाल जिले में मां की मर्जी के खिलाफ जाकर एक बेटे ने समलैंगिक शादी की है। मां के विरोध के बावजूद गृह जनपद में की गई ये समलैंगिक शादी चर्चा का विषय बनी है। यहां दो दोस्तों ने पूरे समाज के खिलाफ जाकर समलैंगिक विवाह किया। यवतमाल के एक जाने-माने होटल में यह शादी संपन्न हुई। यवतमाल के स्टेट बैंक चौक स्थित होटल में यह शादी 30 दिसंबर को की गई। इस शादी की खास ये रही कि इसमें देश और विदेश से 70 से 80 मेहमान शामिल हुए थे।

    अमेरिका का मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता है युवक

    अमेरिका का मल्टी नेशनल कंपनी में नौकरी करता है युवक

    इस शादी में दूल्हा-दुल्हन दोनों लड़के ही थे। यह जोड़ा कुछ सालों से कैलिफोर्निया (अमेरिका ) में नौकरी के सिलसिले में रह रहा था। कैलिफोर्निया का ग्रीनकार्ड भी यवतमाल में रहने वाले युवक को प्राप्त है। खास बात यह है कि यह युवक एक प्रसिद्ध इलेक्ट्रॉनिक कंपनी में अच्छे पद पर काम करता है। उसका परिवार यवतमाल में रहता है। अमेरिका में रहनेवाले यवतमाल के युवक को चीन के एक वीन नामक युवक से प्यार हो गया।

    पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार, शादी में थे 10 समलैंगिक जोड़े मौजूद

    पहले दोस्ती फिर हुआ प्यार, शादी में थे 10 समलैंगिक जोड़े मौजूद

    यह युवक पहले उसका अच्छा दोस्त बना, फिर दोनों के बीच प्यार हुआ और दोनों ने शादी करने का फैसला लिया। यह फैसला घरवाले और समाजवालों को मंजूर नहीं था। माता-पिता यवतमाल के हैं इसलिए बेटा यवतमाल में ही शादी करना चाहता था, 30 दिसंबर को दोनों युवकों की शादी हुई। इस शादी में यवतमाल के कोई भी मेहमान मौजूद नहीं था। शादी समारोह में केवल अमेरिका और चीन के दोस्त मौजूद थे। जिसमें 10 समलैगिंक जोड़े भी मौजूद थे।

    मां ने किया था शादी का विरोध

    मां ने किया था शादी का विरोध

    यवतमाल के युवक का समलैंगिक शादी करना उसकी मां को कतई मंजूर नहीं था। लेकिन बेटे की इच्छा के सामने मां की एक नहीं चली। बचपन से पढ़ाई में होशियार बेटा अमेरिका में अच्छे पद और अच्छे वेतन पर काम कर रहा है। वह इस तरह से शादी करेगा ये किसी ने नहीं सोता था। इस शादी से घर का कोई भी सदस्य खुश नहीं था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+