महाराष्ट्र: बाढ़ से तबाह शिरोल में 500 पक्के घर बनवाएंगे नाना पाटेकर

नई दिल्ली। देश के कई राज्यों में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। महाराष्ट्र में बाढ़ से जानमाल का बहुत ज्यादा नुकसान हुआ है। कोल्हापुर जिले का शिरोल गांव तो बाढ़ में तबाह ही हो गया है। गांव के लोगों को बाढ़ से हुए नुकसान से उबारने के लिए अभिनेता नाना पाटेकर ने मदद का हाथ बढ़ाया है। पाटेकर गांव में 500 पक्के घर बनवाएंगे।

maharashtra floods Nana Patekar to build 500 houses in kolhapur shirol

नाना पाटेकर के एनजीओ नाम फाउंडेशन ने बाढ़ में गिरे 500 घरों को फिर से बनवाने का ऐलान किया है। नाना पाटेकर ने कहा है कि अपनी ओर से हम जो मदद कर सकते हैं, हमको वो करनी चाहिए। हम शिरोल में पांच सौ पक्के घर बनाएंगे। सबसे पहले इसकी शुरुआत होनी चाहिए और इस काम के लिए पैसे देने वाले बहुत हैं। बस लोगों को ये पता होना चाहिए कि वो जो पैसे दे रहे हैं उनका सही इस्तेमाल हो रहा है।

महाराष्ट्र के कोल्हापुर, सांगली, सतारा में बाढ़ से भारी नुकसान हुआ है। लगातार बारिश और नदियों के जलस्तर बढ़ने से बड़ी संख्या में घर गिर गए हैं, फसलें बर्बाद हो गई हैं। हजारों की तादाद में लोगों ने राहत कैपों में शरण ले रखी है।

कर्नाटक और केरल के बाद बाढ़ से सबसे ज्यादा महाराष्ट्र बेहाल है। पुणे संभाग के सभी पांच जिलों सांगली, कोल्हापुर, सतारा, पुणे और सोलापुर में बाढ़ के कारण बुधवार तक 43 लोगों की मौत की पुष्टि प्रशासन कर चुका है, तीन लोग लापता बताए गए हैं। करीब 584 गांवों से 4 लाख 74 लोगों को निकाला गया है। बाढ़ पीड़ितों के लिए 596 राहत शिविर बनाए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+