महाराष्ट्र: बाढ़ पीडितों की शिकायत पर बीजेपी मंत्री ने खोया आपा, चिल्लाकर बोले- चुप रहो...

मुंबई: भारतीय जनता पार्टी(बीजेपी) चीफ और राज्य सरकार में मंत्री चंद्रकांत पाटिल कैमरे में एक व्यक्ति के शिकायत करने पर उसे चिल्लाकर चुप कहते हुए कैमरे में कैद हो गए। पाटिल लोगों से बात करते हुए कह रहे थे। इस दौरान वो लोगों को शासन के बारे में हर समय शिकायत करने के लिए डांट रहे थे। उन्होंने उनसे कहा कि वो विश्वास रखें। महाराष्ट्र में बाढ़ पीड़ितों से बात करते हुए उन्होंने ये बात कही।

चंद्रकांत पाटिल ने खोया आपा

चंद्रकांत पाटिल ने खोया आपा

चंद्रकांत पाटिल ने भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि आपको धैर्य और व्यवस्थित होने की जरूरत है। बाढ़ को लेकर उन्होंने कहा कि सरकार इस स्थिति में पूरी तरह आपके साथ है लेकिन आपको यह समझना होगा कि शिकायत करने का कोई मतलब नहीं है। अधिकारी बिना सोए 24 घंटे लगातार काम कर रहे हैं, और फिर भी, आप उनके खिलाफ शिकायत करना चाहते हैं? इसके बाद जब लोगों ने उनके सामने शिकायत रखी शुरू की तो वो इस पर अपना आपा खो गए। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने पहले भीड़ को शांत होने का इशारा किया और कहा चुप रहो।

मंत्री गिरिश महाजन भी विवाद में फंसे

मंत्री गिरिश महाजन भी विवाद में फंसे

गौरतलब है कि महाराष्ट्र के जल संसाधन मंत्री गिरीश महाजन गुरुवार को महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बाढ़ बाढ़ की स्थिति का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान एक नाव में यात्रा करते समय वो हाथ लहराते हुए और मुस्कराते हुए नजर आ रहे हैं। नाव में मौजूद कोई और व्यक्ति ये वीडियो बना रहा है। जब वो ये वीडियो बना रहे हैं उस समय पूरा गांव पानी में डूबा हुआ नजर आ रहा है। इसे लेकर उन्हें विपक्ष के भारी विरोध का सामना करना पड़ा था।

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर

महाराष्ट्र में बाढ़ का कहर

महाराष्ट्र के कोल्हापुर,सांगली समेत कई जिले भारी बाढ़ की चपेट में हैं। इस क्षेत्र में लगातार बारिश जा रही है। एनडीआरएफ , स्टेट डिजास्टर रिस्पोंस फोर्स, आर्मी,नेवी और टेरोटेरियल आर्मी की 85 टीम कोल्हापुर और सांगली में रेस्क्यू के लिए तैनात हैं। यहां लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को सकुशल बाहर निकाला जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+