Maharashtra: महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट से पहले देवेंद्र फड़वीस का बड़ा फैसला
मुंबई। महाराष्ट्र में देवेंद्र फड़णवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद से ही प्रदेश में सियासी तूफान आ गया है। फडणवीस के मुख्यमंत्री बनने के बाद जहां एनसीपी-कांग्रेस-शिवसेना ने मोर्चा खोल दिया है तो दूसरी तरफ फडणवीस बतौर मुख्यमंत्री अपने काम में जुट गए हैं। माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट प्रदेश में फ्लोर टेस्ट को लेकर मंगलवार को सुबह 10.30 बजे अपना फैसला सुना सकती है। कोर्ट के फैसले से पहले देवेंद्र फडणवीस ने प्रदेश में बारिश से प्रभावित किसानों को राहत देने के लिए बड़ा फैसला लिया है।

देवेंद्र फड़णवीस ने प्रदेश में हुई भारी बारिश की वजह से किसानों को हुए नुकसान से राहत के लिए 5380 करोड़ रुपए की राशि को जारी कर दिया है। यह पैसा महाराष्ट्र आकस्मिक निधि फंड से जारी किए हैं। इससे पहले महाराष्ट्र में चुनाव नतीजे आने के बाद एनसीपी, कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी के कई नेताओं ने किसानों की समस्याओं पर बैठकें की थी। खुद उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने कहा था कि मैंने किसानों की समस्याओं को देखते हुए भाजपा के साथ सरकार बनाने का फैसला लिया।
बता दें कि इन सबके के बीच आज आप पहली बार हमारे सभी 162 विधायकों को ग्रैंड हयात होटल में शाम को 7 बजे देखेंगे, आईए और खुद महाराष्ट्र सरकार को देखिए। यहां अहम बात यह है कि विधायकों की परेड ऐसे वक्त की जा रही है जब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में है और माना जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट फ्लोर टेस्ट पर फैसला सुना सकती है।












Click it and Unblock the Notifications