महाराष्ट्र: उद्धव ठाकरे ने मोदी सरकार से किसानों के लिए मांगी मदद, विपक्ष से की ये अपील

मुंबई। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने रविवार को राज्य के संकटग्रस्त किसानों की मदद के लिए केंद्र सरकार से मदद मांगी। मुख्यमंत्री ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि, केंद्र सरकार महाराष्ट्र के किसानों की मदद करे। उन्होंने कहा कि, विपक्षी नेताओं को प्रधानमंत्री से मिलना चाहिए और राज्य में किसानों के लिए वित्तीय सहायता की मांग करनी चाहिए। उद्धव ठाकरे ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में कार्यभाल संभालने के बाद पीएम नरेंद्र मोदी ने मुझे फोन किया था।

Maharashtra CM Uddhav Thackeray seeks support from Centre to help out farmers in state

सदन से किसानों की समस्याओं को कम करने की सदन से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, इस सरकार का उद्देश्य न केवल किसानों का कर्जा माफ करना है बल्कि हमें उनकी परेशानियों को भी कम करने की जरूरत है। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि उन्हें यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं है कि देवेन्द्र फडणवीस के साथ उनकी मित्रता है। ठाकरे ने कहा, मुझे यह स्वीकार करने में कोई संकोच नहीं होगा कि हम लंबे समय से अच्छे मित्र हैं। अगर आपने हमारी बात सुनी होती तो मैं घर पर बैठकर आज के घटनाक्रम को टीवी पर देख रहा होता।

उद्धव ने देवेन्द्र फडणवीस पर भी निशाना साधा, जिन्हें रविवार को विधानसभा में विपक्ष का नेता बनाया गया है। फडणवीस को एक मित्र बताते हुए ठाकरे ने कहा कि वह उन्हें विपक्षी नेता के रूप में नहीं देखते है। ठाकरे ने अपने बधाई संदेश में कहा, ''मैंने कभी नहीं कहा कि कि मैं वापस लौटूंगा, लेकिन मैं इस सदन में आया। उन्होंने कहा, ''मैं सदन और महाराष्ट्र के लोगों को आश्वस्त कर सकता हूं कि मैं कुछ भी आधी रात को नहीं करूंगा। मैं लोगों के हितों के लिए काम करूंगा।

ठाकरे के इस कटाक्ष को फडणवीस और राकांपा प्रमुख अजित पवार के तीन नवम्बर की सुबह जल्दबाजी में शपथ लिये जाने के संबंध में देखा जा रहा है। सदन से किसानों की समस्याओं को कम करने की सदन से अपील करते हुए ठाकरे ने कहा, ''इस सरकार का उद्देश्य न केवल किसानों का कर्जा माफ करना है बल्कि हमें उनकी परेशानियों को भी कम करने की जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+