महाराष्ट्रः कोरोना से लड़ने के लिए सीएम उद्धव ने लॉन्च किया 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' कैंपेन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है, राज्य में मरीजों का आंकड़ा अब 10 लाख के पार पहुंच गया है जो देश के किसी भी अन्य राज्य से सबसे अधिक है। इस बीच रविवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठकरे ने महाराष्ट्र के लोगों को कोरोना से बचाव के लिए जरूरी नियमों का पालन करने का आग्रह किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा, 'वर्तमान में पर्सनल हाइजीन को फॉलो करना बहुत जरूरी हो गया है। तभी आप अपने परिवार की कोरोना से सुरक्षा कर पाएंगे।'

Maharashtra: CM Uddhav launches My family, my responsibility campaign to fight coronavirus

गौरतलब है कि महाराष्ट्र देश में सबसे अधिक कोरोना प्रभावित वाला राज्य है, राज्य में पिछले 24 घंटों में 22 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले आए जबकि 391 लोगों ने दम तोड़ा। महामारी से निपटने के लिए उद्धव ठाकरे सरकार लगातार नए कदम उठा रही है। सीएम ठाकरे ने कहा, 'हमारी कोशिश यह रहेगी की आने वाले दिनों में हर घर में जाकर स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। इस अभियान में अधिकतर 55 साल से ऊपर के लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली जाएगी। मुझे इस काम में सभी विधायकों और सांसदों की जरूरत होगी।'

'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' कैंपेन लॉन्च
कोरोना वायरस से लड़ने के लिए रविवार को सीएम उद्धव ठाकरे ने 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' कैंपेन भी लॉन्च किया है। सीएम ने बताया कि कोरोना के खिलाफ इस मुहिम को हम 15 सितंबर से शुरू कर रहे हैं। जो भी अपने महाराष्ट्र से प्यार करता है, वैसे सारे लोग इसमें अपनी जिम्मेदारी निभाएं। ये राज्य हमारा परिवार है और इसे सुरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है। सीएम ने आगे कहा, 'इस मुहिम का नाम हमनें 'मेरा परिवार, मेरी जिम्मेदारी' रखा है। मास्क ही हमारा ब्लैक बेल्ट है, यही हमे सुरक्षित रखेगा।'

बता दें कि महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव लोगों की कुल संख्या 10,37,765 तक जा पहुंची है, पिछले 24 घंटे में13,000 लोग ठीक हुए हैं। वहीं राज्य में कोरोना के 2,79,768 एक्टिव केस हैं, यानी जिन मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। इसके अलावा पिछले 184 और पुलिसकर्मी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं और 4 की मौत हुई है। राज्य में कुल 19,074 पुलिकर्मी अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। राहत की बात ये है कि राज्य में रिकवरी रेट बढ़कर 70.2 फीसदी हो गया है, अब तक 51, 64,840 कोरोना सैंपल की जांच की गई है।

Recommended Video

    Kangana ranaut से विवाद पर Uddhav Thackrye बोले-Maharashtra को बदनाम करने की कोशिश | वनइंडिा हिंदी

    यह भी पढ़ें: Coronavirus Update in Delhi: दिल्ली में कोरोना बेकाबू, 24 घंटे में आए सबसे ज्यादा 4321 नए केस आए

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+