महाराष्ट्र टीका लगवाने के मामले में बना नंबर वन, 1करोड़ लोगों को लग चुकी है कोरोना की दोनों वैक्सीन,
मुंबई, 26 जुलाई। कोरोना महामारी से बचाव के लिए वैक्सीनेशन ही एकमात्र उपाय है। यही कारण है कि देश भर में वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। महाराष्ट्र जहां कोरोना के शुरूआती दौर से कोरोना महामारी का महाराष्ट् सर्वाधिक प्रभावित राज्यों में शामिल रहा। वहीं अब महाराष्ट्र के जागरूक लोगों की बदौलत कोविड वैक्सीन लगवाने के मामले में महाराष्ट्र नबंर वन पर पहुंच चुका है।
महाराष्ट्र पहला राज्य है जहां 1 करोड़ से अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लग चुकी है। ये जानकारी सोमवार को राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने दी।
Pregnancy के नौवें महीने में भी बेहिचक महिला लगवा सकती हैं कोरोना वैक्सीन- एक्सपर्टअतिरिक्त मुख्य सचिव (स्वास्थ्य) प्रदीप व्यास ने ये जानकारी देते हुए बताया कि महाराष्ट्र में कोविड-19 वैक्सीन की दोनों डोज पाने वाले कुल लोगों की संख्या सोमवार शाम 4 बजे तक 1,00,64,308 हो गई है। ये हमारे लिए बहुत बड़ी उपलबल्धि है।
मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने एक करोड़ से अधिक आबादी को दोनों डोज मिलने पर बधाई दी। स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य की इस उपलब्धि पर बताया कि 3,16,09,227 लोगों को पहली खुराक लगाई जा चुकी है और राज्य ने रविवार तक कुल 4,13,19,105 टीकाकरण (पहली और दूसरी खुराक) में सफलता पा ली है। स्वास्थ्य मंत्री टोपे ने ये भी बताया महाराष्ट्र के 36 जिलों में लगभग 4,100 केंद्रों पर सबसे बड़ा वैक्सीनेशन कार्यक्र चल रहा है। औसतन 100,000 से अधिक लोगों का वैक्सीनेशन हो रहा है।