कोरोना के बेकाबू कहर के बीच मुंबई में आज से खुले सैलून, इस बातों का रखना होगा खास ख्‍याल

मुंबई। कोरोना वायरस के फैलते संक्रमण को रोकने के लिए पूरे देश में सोशल डिस्‍टेंसिंग का पालन करने का आदेश जारी है। इसी क्रम में देश भर में सभी पार्लर और सैलून बंद कर दिए गए थे। इसके पीछे का मुख्‍य कारण था लोग एक दूसरे के संपर्क में न आएं। लेकिन अब अनलॉक के दौर में कहीं-कहीं सैनूल और स्‍पा को खोलने के आदेश दिए गए हैं लेकिन सख्‍त नियम और कानून के दायरे में। इसी कड़ी में महाराष्ट्र में भी आज से सैलून, पार्लर और स्पा खुल रहे हैं। राज्य सरकार ने इसकी अनुमति कुछ दिशा-निर्देशों के साथ दे दी है।

Recommended Video

    Coronavirus : Maharashtra में 3 महीने बाद खुले सैलून,अप्वाइंटमेंट लेकर कटेंगे बाल | वनइंडिया हिंदी
    ये हैं दिशा-निर्देश

    ये हैं दिशा-निर्देश

    • सैलून के अंदर प्रवेश करते ही पहले सेनेटाइज किया जाएगा।
    • ग्राहक को सोशल डिस्टेंस बनाते हुए टेंपरेचर चेक करने के बाद सीट पर बैठाया जाएगा।
    • पहले जहां 6 सीट्स लगी थीं वहां अब 3 सीटों को हटा दिया गया है। केवल 3 सीटों पर ग्राहकों को सेवा दी जाएगी।
    • जो एम्पलाई सर्विस देगा वह ऊपर से नीचे तक खुद को सुरक्षा के इंतजामों से ढका रहेगा।
    • साथ ही ग्राहक के लिए सेवा देते समय जिस किट का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें टॉवल नैपकिन आदि हैं एक बार सेवा देने के बाद उन्हें फेंक दिया जाएगा। उन्हें दोबारा इस्तेमाल नहीं किया जाएगा।
    • हर ग्राहक के लिए अलग किट बनाई गई है।
    • जब ग्राहक चला जाएगा तो फिर से सीट को साफ किया जाएगा।

    सैलून खुलने की खबर से जिम मालिकों को राहत

    सैलून खुलने की खबर सुनकर जिम मालिकों में भी थोड़ी उम्मीद जगी है कि शायद सरकार उन्हें भी अपना रोजगार चलाने की इजाजत दे देगी। कोरोना के कहर का रोजी रोजगार पर काफी असर पड़ा है और हालात कब तक सामान्य होंगे ये फिलहाल सवाल ही बना हुआ है।

    क्‍या है महाराष्‍ट्र में कोरोना का अपडेट

    क्‍या है महाराष्‍ट्र में कोरोना का अपडेट

    महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के एक दिन में रिकॉर्ड 5,318 नए मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,133 हो गई। जबकि मौत के 167 नए मामले सामने आने के साथ राज्य में महामारी से जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़कर 7,273 हो गया। महाराष्ट्र के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा कि एक दिन में सर्वाधिक मामले इससे पहले शुक्रवार को सामने आए थे जब 5,024 संक्रमित मरीज मिले थे। पिछले 24 घंटे में 4,430 लोगों को स्वस्थ होने के बाद छुट्टी दी गई, जिससे ठीक हुए लोगों की संख्या 84,245 हो गई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+