Maharashtra Assembly Election 2019: राजनीति में उतरे सलमान के बॉडीगार्ड शेरा, जानिए कौन सी पार्टी से जुड़े

Recommended Video

    Salman Khan के BodyGuard Shera ने join की ShivSena,Uddhav,Aditya Thackrey रहे मौजूद | वनइंडिया हिंदी

    मुंबई। महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव को अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। आज यानी शनिवार को चुनाव प्रचार का भी अंतिम दिन है। पार्टियों ने आखिरी समय तक मतदाताओं को अपने पाले में करने की भरपूर कोशिशें की हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा भी राजनीति में उतर आए हैं। शेरा शिवसेवा में शामिल हो गए हैं।

    shera, shiv sena, salman khan

    शेरा शुक्रवार सुबह पार्टी प्रमुख उद्धव ठाकरे और युना सेना के अध्यक्ष आदित्य ठाकरे की मौजूदगी में शिवसेना में शामिल हुए हैं। इसकी तस्वीरें शिवसेना ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि शेरा के कंधे पर भगवा गमछा है।

    इसके साथ ही उनके हाथों में तलवार भी दिख रही है। शिवसेना ने शेरा की कई तस्वीरें साझा की हैं। जानकारी के लिए बता दें महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना साथ में चुनाव लड़ रहे हैं। शेरा बीते 22 साल से सलमान खान के बॉडीगार्ड हैं। उन्हें सलमान का सबसे भरोसेमंद बॉडीगार्ड माना जाता है। शेरा का असली नाम गुरमीत सिंह जॉली है। राज्य में 21 अक्टूबर को मतदान होगा और 24 अक्टूबर को होगी।

    महाराष्ट्र में एक ही चरण में विधानसभा की 288 सीटों पर मतदान होगा। इसी दिन हरियाणा में भी 90 सीटों के लिए विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदान के तीन दिन बाद यानी 24 अक्टूबर को दोनों राज्यों के चुनाव नतीजे आएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+