महाराष्ट्र ने कोरोना मरीजों का इलाज प्जाज्मा थेरेपी से करने की केन्द्र से मांगी इजाजत
मुंबई। महाराष्ट राज्य में कोरोना के बढ़ते हालात को देखते हुए सीएम उद्धव ठाकरे ने विगत दिवस कहा था कि राज्य में कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए हम केंद्र से बीसीजी का टीका और प्लाज्मा तकनीक के इस्तेमाल की मंजूरी मांगी है। अगर हमें मंजूरी मिल जाती है तो जल्द हम इसका इलाज ढूंढ कर पूरी दुनिया को दिखा सकते है। उद्धव ने यह भी कहा कि राज्य में हम कुछ उद्योगों को शुरू कर सकते हैं। वहीं गुरुवार को महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री ने राजेश टोपे ने बताया कि हमने कोविड 19 के रोगियों का इलाज प्लाज्मा थेरेपी करने के लिए केंद्र से अनुमति मांगी हैं। इसकी जानकारी उन्होंने अपने ट्ववीटर हैंडिल पर दी है।


वहीं मीडिया रिपोर्ट के अनुसार राज्य में कोरोना संक्रमण लगातार फैलने का सबसे बड़ा कारण प्रशासनिक व्यवस्था की कमी है। आलम यह है कि एक कोरोना मरीज को एडमिट होने के लिए 30 घंटे तक पार्किंग में इंतजार करना पड़ा। राज्य में कोई सेंट्रलाइज्ड सिस्टम या सिंगल विंडो सलूशन ना होने के कारण आम मरीजों को भी तीन-चार अस्पतालों का चक्कर काटना पड़ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications