मुंबई में कोरोना वायरस से पहली मौत, यूपी के नोएडा में मिले दो नए केस
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण भारत में मरने वालों की संख्या तीन हो गई है। मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 64 साल के मरीज की मंगलवार को मौत गई। इसके पहले कर्नाटक में एक मरीज की मौत हुई थी जबकि दिल्ली में भी कोरोना वायरस के कारण एक मौत हुई थी। वहीं, उत्तर प्रदेश के नोएडा में कोरोना वायरस के 2 पॉजिटिव केस सामने आए हैं।
Recommended Video

नोएडा के सेक्टर 100 और सेक्टर 78 में कोरोना वायरस के दो मामले सामने आए हैं। सीएमओ अनुराग भार्गव ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि इनमें से एक मरीज ने हाल ही में फ्रांस की यात्रा की थी। इन दोनों को अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं, इन दो केस के सामने आने के बाद अब देश में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 127 हो गई है।
महाराष्ट्र में अब तक कोरोना वायरस के कुल 39 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। कोरोना वायरस के कारण पुणे के शनिवारवाड़ा किले को अस्थायी रूप से जनता के लिए बंद कर दिया गया है। कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें। वहीं, मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी कि कर्नाटक में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं, जिसके बाद राज्य में संक्रमित लोगों की संख्या 10 हो गई है।
दुनिया के 137 से भी ज्यादा देश कोरोना वायरस से जंग लड़ रहे हैं। दुनियाभर में वायरस के कारण 7000 से भी ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख 64 हजार का आंकड़ा पार कर चुकी है। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें चीन में हुई हैं। वहीं, यूरोप के कई देश इसकी चपेट में हैं।












Click it and Unblock the Notifications