Maharashtra 25 Year Navy Sailor की मौत, पुलिस ने कहा- खुद को मारी गोली, कोलाबा पुलिस कर रही जांच

महाराष्ट्र में 25 साल के नौसेना सेलर की मौत का मामला सामने आया है। महाराष्ट्र पुलिस के मुताबिक मामला खुद को गोली मार कर आत्महत्या करने का है। maharashtra 25 year navy sailor mumbai colaba police ADR investigation

Maharashtra 25 Year Navy Sailor : महाराष्ट्र में 25 साल के नौसैनिक की मौत का मामला सामने आया है। मुंबई की कोलाबा पुलिस के मुताबिक मामला खुद को गोली मारकर आत्महत्या करने का प्रतीत होता है। पुलिस ने कहा कि एक्सिडेंटल डेथ रिपोर्ट (ADR) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। नेवी सेलर की मौत ऑनबोर्ड हुई है। ऐसे में मामला बेहद संवेदनशील भी है।

Maharashtra 25 Year Navy Sailor

आकस्मिक मौत रिपोर्ट दर्ज

नेवी सेलर मौत मामले में इंडियाटीवी न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक मुंबई पुलिस का कहना है कि 25 वर्षीय नेवी नाविक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मामले में आकस्मिक मौत की रिपोर्ट दर्ज की गई है और कोलाबा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

सर्विस राइफल से खुद को गोली मारी

खबर के मुताबिक जिस 25 वर्षीय नाविक की मौत हुई है, उसने शनिवार को एक नौसैनिक जहाज पर अपनी प्रतिनियुक्ति के दौरान अपनी सर्विस राइफल से ही खुद को गोली मार ली। कथित तौर पर इस आत्महत्या के मामले में मुंबई पुलिस को सूचित किया गया। खबर के मुताबिक भारतीय नौसेना ने इस मामले में एक आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दायर कराई है।

नेवी सेलर ने ऑन ड्यूटी सुसाइड किया ?

घटना शनिवार दोपहर की है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोलाबा पुलिस एडीआर के तहत मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने कहा कि नाविक ने जब आत्महत्या की तब वह ऑन ड्यूटी यानी जहाज पर तैनात था। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।

मदद बस एक कॉल दूर

पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+