अयोध्या: महंत परमहंस दास बोले- बौखला गई है योगी सरकार, अनशन तोड़ने के लिए बनाया जा रहा दबाव

अयोध्या। महंत परमहंस दास पिछले पांच दिनों से राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने फैजाबाद जिला प्रशासन पर आरोप लगाया है कि अनशन खत्म करने के लिए अधिकारी धमकी दे रहे हैं। महंत ने कहा कि एडीएम सिटी और अयोध्या सीओ ने जबरन अनशन को खत्म करने की कोशिश की और वहां मौजूद लोगों को भगा दिया। उन्होंने सूबे की योगी सरकार पर भी हमला बोला।

mahant paramhans das alleges officials to end his strike demanding ram mandir construction

महंत परमहंस दास ने कहा कि उनके अनशन से योगी सरकार बौखला गई है। इसलिए जिले के अधिकारी कह रहे हैं कि अनशन खत्म कराने को लेकर ऊपर से दबाव है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की मांग को लेकर अनशन कर रहे महंत ने कहा कि वे शांतिपूर्ण ढंग से अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वजन घटने के कारण अब उनका दम घुट रहा है और मरने की स्थिति आन पड़ी है। महंत ने कहा कि यही कारण है कि अब उनपर यूपी सरकार दबाव बना रही है।

उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार पर भी हमला बोला और कहा कि बीजेपी सरकार राम मंदिर निर्माण के लिए पहल नहीं करना चाहती है। उन्होंने कहा कि बीजेपी केवल राम मंदिर के नाम पर 2019 में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। मंहत परमहंस दास ने कहा कि अगर जल्द से जल्द मंदिर निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो कुछ दिनों बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी, इसके बाद से मामला अधर में लटक जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+