मुंबई: महानगर गैस लिमिटेड की पाइपलाइनों में गंध की शिकायतें मिलीं
मुंबई: मुंबई के कई इलाकों में महानगर गैस लिमिटेड की पाइपलाइनों से गैस लीकेज की खबरें आ रही हैं। देर रात से एमजीएल को विभिन्न इलाकों से ऐसी शिकायतें मिली हैं। एमजीएल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हमारी आपातकालीन टीमें उन जगहों पर जा रही हैं, जहां से गैस लीक होने की शिकायत मिली है।

न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक एमजीएल ने कहा है कि अभी तक हमें अपनी पाइपलाइन प्रणाली में कोई भी खामी नजर नहीं आई है। उन्होंने कहा कि रिसाव का कोई कारण अभी तक नजर नहीं आया है, जिसकी वजह से गैस लीक हुई हो। लोगों में इस खबर के सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।












Click it and Unblock the Notifications